Raipur Cyber Crime: महिला बनकर करते थे कॉल, 98 लाख का झांसा… रायपुर पुलिस ने नोएडा से पकड़ा करोड़ों का ठगी गैंग

Raipur Cyber Crime: महिला बनकर करते थे कॉल, 98 लाख का झांसा… रायपुर पुलिस ने नोएडा से पकड़ा करोड़ों का ठगी गैंग

रायपुर। साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए रायपुर पुलिस ने यूपी के नोएडा में दबिश देकर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो देशभर के लोगों को बीमा पॉलिसी मैच्योरिटी के नाम पर झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग चुके थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नोएडा के गौर सिटी मॉल स्थित एक ऑफिस से कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार, अजय तिवारी और रिंकू सिंह के रूप में हुई है। ये लोग बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों को कॉल करते और उन्हें बड़ी रकम मिलने का लालच देकर प्रोसेसिंग फीस, टैक्स और एनओसी के नाम पर पैसे वसूलते थे।

इस गिरोह की सबसे चौंकाने वाली चाल यह थी कि सभी आरोपी पुरुष होते हुए भी महिला की आवाज में बात करते थे। इसके लिए वे ‘वॉइस टेम्पर’ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी आवाज पूरी तरह महिला जैसी सुनाई देती थी और लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते थे।

Read More अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज

मामले का खुलासा तब हुआ जब कांदुल निवासी पीड़ित परमजीत सिंह चड्ढा ने मुजगहन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्हें नवंबर 2024 में कॉल कर बताया गया कि उनकी बीमा पॉलिसी की 98 लाख रुपये से ज्यादा राशि मैच्योर हो चुकी है। विश्वास दिलाने के लिए एक ‘महिला’ से बात कराई गई, जो दरअसल ठग ही था।

Read More रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर

आरोपियों ने प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर पीड़ित से किस्तों में करीब 9.60 लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित को शक हुआ और उसने बैंक से दस्तावेजों की जांच कराई, तो सभी कागजात फर्जी पाए गए, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया और नोएडा में छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 9 महीनों से इस फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर रहे थे और कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और ठगी की कुल रकम का पता लगाने में जुटी है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि साइबर अपराधी अब अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Latest News

ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए    ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान
Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान
हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल
सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार