Raipur Controversy: ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बवाल, नोरा फतेही–संजय दत्त के खिलाफ शिकायत, FIR की मांग

Raipur Controversy: ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बवाल, नोरा फतेही–संजय दत्त के खिलाफ शिकायत, FIR की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के एक गाने को लेकर विवाद गहरा गया है। हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर अश्लीलता के आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कलाकारों समेत मेकर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

शिकायतकर्ता अधिवक्ता अनुराग गुप्ता ने सिविल लाइन्स थाना पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गाने के बोल और दृश्य सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। उन्होंने दावा किया कि गाने में डबल मीनिंग शब्दों और आपत्तिजनक प्रस्तुतिकरण का इस्तेमाल किया गया है, जो समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

इस शिकायत में अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त, गीतकार रकीब आलम और संगीतकार अर्जुन जन्या सहित फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामले के सामने आने के बाद यह मुद्दा तेजी से चर्चा में आ गया है।image-2026-03-20t110358386_1773984847

Read More CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच

विवाद बढ़ने पर नोरा फतेही ने अपनी सफाई भी पेश की है। उन्होंने कहा कि यह गाना उन्होंने करीब तीन साल पहले कन्नड़ वर्जन के लिए शूट किया था और बाद में इसे बिना उनकी अनुमति के हिंदी में रिलीज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एआई इमेज का उपयोग भी बिना अनुमति किया गया, जो अनुचित है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें हिंदी वर्जन के बारे में पहले जानकारी नहीं थी और जब उन्होंने इसे देखा तो खुद हैरान रह गईं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गाने का मूल संस्करण अलग संदर्भ में शूट किया गया था, जबकि बाद में उसमें बदलाव कर विवादित रूप दिया गया।

Read More इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

विवाद बढ़ने के बाद फिल्म मेकर्स ने एहतियातन गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है। अब इस गाने का लिंक खोलने पर वीडियो उपलब्ध नहीं होने का संदेश दिखाई दे रहा है। हालांकि, अन्य भाषाओं जैसे कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में यह गाना अब भी उपलब्ध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह विवाद एक बार फिर फिल्मी कंटेंट, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक मर्यादाओं के बीच संतुलन को लेकर बहस को तेज कर रहा है।

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार