CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश

CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड के हथबंद गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय का भारी लोहे का मुख्य गेट अचानक गिर गया। इसी दौरान वहां मौजूद 7 वर्षीय शिवम यादव इसकी चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

तीज मनाने रिश्तेदार के घर आया था मासूम
बताया जा रहा है कि शिवम यादव रतनपुर का रहने वाला था। तीज पर्व के सिलसिले में वह अपनी बड़ी मां के घर हथबंद आया हुआ था। इसी दौरान स्कूल परिसर के मुख्य गेट से जुड़ा यह हादसा हो गया। अचानक भारी लोहे का गेट गिरने से शिवम उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

गेट-पिलर की हालत को लेकर पहले से उठ रहे थे सवाल
हादसे के बाद स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गेट और उसका पिलर लंबे समय से कमजोर और जर्जर हालत में था। ग्रामीणों के मुताबिक, इसकी स्थिति को लेकर पहले भी स्कूल प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदारों को जानकारी दी गई थी तथा मरम्मत की जरूरत बताई गई थी। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Read More CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी

मासूम की मौत के बाद परिजनों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि स्कूल के गेट की स्थिति पहले से खराब थी और इसकी जानकारी जिम्मेदारों को थी, तो समय रहते उसे दुरुस्त क्यों नहीं कराया गया। परिवार की ओर से मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग उठाई गई है।

Read More मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत तो बनी जांच कमेटी, गड़बड़ी भी सामने आई लेकिन कार्रवाई के आंकड़े ने ही खड़े कर दिए नए सवाल

जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए SDM ने जांच के आदेश जारी किए हैं। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि गेट गिरने की वास्तविक वजह क्या थी, उसकी संरचनात्मक स्थिति कैसी थी और क्या सुरक्षा को लेकर पहले से कोई शिकायत या सूचना जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंची थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही लापरवाही और जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है।

एक मासूम की जान जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थान पर मौजूद कोई ढांचा कमजोर स्थिति में था, तो उसकी सुरक्षा जांच और मरम्मत समय रहते क्यों नहीं हुई। फिलहाल हथबंद गांव में शिवम की मौत से मातम पसरा है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

Tags:

Latest News

लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश
CG News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के पदों का नए सिरे से हुआ चिह्नांकन; नेत्रहीनों को भी मिलेगा मौका
Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी
Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है बड़ा कैमरा सेंसर, बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन
जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई
आबकारी के करोड़पति लिपिक का नया कारनामा : अपना ट्रांसफर रुकवाने बॉस के नाम से मंत्रालय भेजा फर्जी पत्र