बलौदाबाजार में EOW-ACB की रेड: कान्हा विहार में शराब ठेकेदार के ठिकाने पर दबिश; टीम खंगाल रही लेन-देन के दस्तावेज

बलौदाबाजार में EOW-ACB की रेड: कान्हा विहार में शराब ठेकेदार के ठिकाने पर दबिश; टीम खंगाल रही लेन-देन के दस्तावेज

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में आज सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के पॉश इलाके कान्हा विहार में रहने वाले शराब ठेकेदार के ठिकाने पर टीम ने छापा मारा है। इस संयुक्त रेड से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जांच टीम सुबह से ही कारोबारी के घर के अंदर मौजूद है और किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

गुपचुप तरीके से पहुंची टीम, खंगाल रही रिकॉर्ड
सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम पूरी तैयारी के साथ कारोबारी के घर पहुंची थी। अधिकारियों ने आते ही दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल शुरू कर दी। जांच एजेंसियां मुख्य रूप से शराब कारोबार से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। कारोबारी के बैंक खातों, कंप्यूटर डेटा और लेन-देन की कच्ची पर्चियों की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके साथ ही कारोबारी और उनके करीबियों के नाम पर दर्ज गाड़ियों के विवरण भी चेक किए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई अहम फाइलें और डायरियां  जब्त कर ली हैं।

करीबियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ
कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद सदस्यों और कारोबारी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारी शराब कारोबार में लगे फंड और उसके फ्लो को समझने की कोशिश कर रहे हैं। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शराब सप्लाई की चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। कारोबारी के बिजनेस पार्टनर्स की जानकारी भी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ से नेटवर्क के कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

Read More सूरजपुर में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, पूरी फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने का आरोप

शराब सिंडिकेट से जुड़ रहे तार!
छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार को लेकर पहले भी वित्तीय गड़बड़ियों और नियमों की अनदेखी के बड़े आरोप लगते रहे हैं। इस पृष्ठभूमि को देखते हुए जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।विभागीय सूत्रों का मानना है कि यह  रूटीन चेकिंग नहीं है। इसके तार प्रदेश के उस बड़े शराब नेटवर्क और कार्यप्रणाली से जुड़े हो सकते हैं, जिसे लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। इस रेड से कई पुराने मामलों की परतें भी खुल सकती हैं।

Read More बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का वादा टूटने पर हर बार दुष्कर्म नहीं माना जाएगा, आरोपी की बरी होने के खिलाफ अपील खारिज

आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल, कारोबारी के बंगले पर दस्तावेजों की छंटनी और जब्ती की प्रक्रिया जारी है। जांच टीम ने अभी तक बरामदगी या किसी भी तरह के खुलासे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Latest News

दुर्ग में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी; नाबालिग भी पकड़े गए दुर्ग में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी; नाबालिग भी पकड़े गए
ऑनलाइन जुए की लत ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा! कर्ज चुकाने के लिए सगे जीजा के घर की चोरी, 37 लाख के जेवर बरामद
देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने ली थाना प्रभारी की जान, पीछा करते समय हुआ दर्दनाक हादसा
रायपुर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, खमतराई में 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त; अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज
कांकेर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, धमतरी से आरोपी गिरफ्तार; किशोरी सकुशल बरामद
तबादलों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, छह महीने तक नहीं बदले जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
अमन साहू की मौत के बाद हंगामा, कुरेली के 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई
राज्योत्सव में रेलवे का जलवा, ट्रेन चलाने से लेकर VR गेम तक का रोमांच, SECR के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़
महासमुंद में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला पंच की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आईं कालंद्री दीवान
रास्ते में ही खराब हुई एंबुलेंस, 2 घंटे तड़पती रही पहाड़ी कोरवा गर्भवती; मौत के बाद पहुंची गाड़ी, बीएमओ बोले- अस्पताल तो डेढ़ साल से बंद है
स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी
टांडपाल के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी