नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर यातायात पुलिस की कड़ी नज़र, लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर यातायात पुलिस की कड़ी नज़र, लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी

 

बिलासपुर। बिलासपुर जिला यातायात पुलिस ने नंबर प्लेटों से छेड़छाड़ कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में, यातायात विभाग ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है और उनके ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अक्सर यह देखने में आता है कि कुछ वाहन चालक चालानी कार्रवाई से बचने के लिए न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि उससे बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाते हैं। कुछ वाहन चालकों द्वारा ऑनलाइन चालानी कार्रवाई से बचने के लिए वाहनों के नंबर प्लेटों पर स्टीकर लगा दिए जाते हैं, कुछ नंबर मिटा दिए जाते हैं, या फिर मैग्नेट चिपका दिए जाते हैं। इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों के कारण कई बार इन वाहनों के अवैध गतिविधियों में शामिल होने का अंदेशा बना रहता है, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

Read More बिलासपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी के भाई ने जीजा पर चाकू से किया हमला; आरोपी गिरफ्तार

जिला यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नंबर प्लेटों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें और नंबर प्लेट को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही लगाएं।

Read More CIMS के गेट पर थानेदार से भिड़ा ऑटो चालक, वर्दी के सामने करने लगा धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

इसके अतिरिक्त, शहर के बाहरी इलाकों में युवक-युवतियों द्वारा खतरनाक और लापरवाहीपूर्ण तरीके से तेज गति से गाड़ियां चलाने पर भी यातायात पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे लापरवाह चालकों में ज्यादातर युवा वर्ग शामिल हैं, जिनमें शहर में पढ़ने वाले, कोचिंग करने वाले छात्र-छात्राएं और अन्य उद्देश्यों से रहने वाले युवा शामिल हैं। यातायात विभाग ने ऐसे छात्र-छात्राओं और युवाओं के अभिभावकों से विशेष ध्यान रखने की अपील की है ताकि उनके बच्चे घर से बाहर वाहन चलाते समय किसी भी यातायात नियम का उल्लंघन न करें और किसी अदालती कार्यवाही का सामना न करें।

यातायात विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर अनावश्यक चालानी कार्रवाई और अदालती चक्करों से बचने के लिए सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर चलते समय यातायात निर्देशों और संकेतों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

शहर के बाहरी इलाकों में दोपहर के बाद और शाम के समय तेज रफ्तार से फर्राटेदार गाड़ियां चलाने वाले लापरवाह चालकों पर इंटरसेप्टर मशीनों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। इंटरसेप्टर में लगे स्पीड राडार गन से ऐसे वाहनों की गति को मापकर उनके माता-पिता, अभिभावकों और स्वयं छात्र-छात्राओं के नाम से चालान काटे जा रहे हैं, जिनकी प्रतियां सीधे उनके घर भेजी जा रही हैं। समय पर चालान शुल्क जमा न करने की स्थिति में संबंधित मामलों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। 

Tags:

Latest News

राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक
कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा
23 नवंबर 2026 राशिफल: वैकुंठ चतुर्दशी पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में होगी नई शुरुआत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2