CIMS के गेट पर थानेदार से भिड़ा ऑटो चालक, वर्दी के सामने करने लगा धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

CIMS के गेट पर थानेदार से भिड़ा ऑटो चालक, वर्दी के सामने करने लगा धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

बिलासपुर : शहर के सिम्स अस्पताल का मुख्य द्वार उस वक्त विवाद का अखाड़ा बन गया, जब वहां ऑटो खड़ा करने को लेकर एक चालक की सिविल लाइन थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी से भिड़ंत हो गई। पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई और फिर मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। आरोप है कि ऑटो चालक ने टीआई के साथ गाली-गलौज भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अस्पताल के गेट पर हंगामा, वर्दी से ही उलझ गया चालक

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी अपनी टीम के साथ मंगला में हुई चाकूबाजी की घटना की जांच के सिलसिले में सिम्स पहुंचे थे। इसी दौरान अस्पताल के मुख्य गेट के सामने एक ऑटो बेतरतीब तरीके से खड़ा मिला। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। अस्पताल के गेट पर अव्यवस्था देख टीआई ने उसे रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन चालक उल्टा पुलिस से ही उलझ पड़ा। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया। ऑटो चालक टीआई से भिड़ गया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।

Read More स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

जिस चाकूबाजी की जांच में पहुंचे थे टीआई, उसमें पांच लोग घायल

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार दौरे पर, ऑडिट पखवाड़ा से इंडस्ट्री डायलॉग तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दरअसल, गुरुवार शाम मंगला में प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया था। आरोप है कि युवती के पिता और भाई ने युवती, उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी मामले की जांच के लिए टीआई रविशंकर तिवारी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे थे।

थाने ले गई पुलिस, समझाइश के बाद छोड़ा

मामले में एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस टीम चाकूबाजी के मामले की जांच के लिए सिम्स पहुंची थी। इसी दौरान मुख्य गेट के पास एक ऑटो चालक हंगामा कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उनसे उलझ गया। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की हुई। पुलिस चालक को पकड़कर थाने लेकर आई थी। बाद में समझाइश देकर उसे छोड़ दिया गया।

अब अस्पताल के मुख्य द्वार पर हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags:

Latest News

एकादशी के दिन उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम एकादशी के दिन उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम
CIMS के गेट पर थानेदार से भिड़ा ऑटो चालक, वर्दी के सामने करने लगा धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी, कोको पाढ़ी ओडिशा भेजे गए
Chhattisgarh News: चिचोला में गांजा तस्करी का खुलासा, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार, 8.224 किलो गांजा जब्त
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
शिवतराई के जंगल में खौफनाक मंजर, जली बाइक पर मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका से मचा हड़कंप, एफएसएल टीम और स्निफर डॉग की मदद से होगी जांच, सुराग तलाशने में जुटी एसीसीयू
50 लाख की रकम, बिचौलिए की मौत और 19 पन्नों का दर्दनाक सुसाइड नोट… पेड़ पर फंदे से लटका मिला पूर्व स्कूल संचालक
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, ढाका में बम धमाके, मोहम्मद यूनुस के घर में लगाई आग
गरियाबंद में वनभूमि से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, TI और महिला वनकर्मी घायल; 1.25 लाख पेड़ों को नुकसान का खुलासा
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का दिल्ली में होगा भव्य प्रदर्शन, भारत मंडपम में गूंजेगी सात पारंपरिक नृत्यों की थाप
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में होंगे शामिल
धान खरीदी में 100 करोड़ के सर्वे का अड़ंगा: किसानों की जमीन गोवा में, धान के खेत में दिखा दी मिर्ची-लहसुन