नोटिस पर नोटिस, फिर भी नहीं चुकाया टैक्स: रायपुर में 8 बड़े बकायादारों पर निगम की सख्ती, दुकानें सील

नोटिस पर नोटिस, फिर भी नहीं चुकाया टैक्स: रायपुर में 8 बड़े बकायादारों पर निगम की सख्ती, दुकानें सील

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जोन 8 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। वर्षों से टैक्स जमा नहीं करने वाले 8 बड़े बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद कर दिया गया है। निगम प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर यह कदम उठाया गया, जिससे अन्य बकायादारों को भी कड़ा संदेश गया है।

यह कार्रवाई निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई है, जिसमें राजस्व विभाग की टीम ने जोन 8 के अंतर्गत वीर सावरकर नगर (वार्ड 1) और पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड (वार्ड 2) में अभियान चलाया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित परिसरों को सील कर दिया। इस दौरान अपर आयुक्त, उपायुक्त और जोन कमिश्नर के निर्देशन में राजस्व अधिकारियों की टीम सक्रिय रही।image

प्रशासन के अनुसार, संबंधित बकायादारों को पहले डिमांड बिल, फिर नोटिस और अंत में अंतिम चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद राशि जमा नहीं की गई। बकाया राशि हजारों से लेकर लाखों रुपये तक थी, जिसके चलते निगम ने सख्ती दिखाते हुए सीलबंदी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कदम को राजस्व वसूली अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

Read More निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन बकायादारों ने लंबे समय से कर भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पर कर जमा करें, ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके और शहर के विकास कार्यों में बाधा न आए।

Read More बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला