छत्तीसगढ़: सरकारी अस्पताल मेकाहारा में दवा पर्चियों में हेरफेर, डॉक्टर की हैंडराइटिंग में जोड़ी गई महंगी दवा, 9 महीने में 1.5 करोड़ का पार

छत्तीसगढ़: सरकारी अस्पताल मेकाहारा में दवा पर्चियों में हेरफेर, डॉक्टर की हैंडराइटिंग में जोड़ी गई महंगी दवा, 9 महीने में 1.5 करोड़ का पार

छत्तीसगढ़: सरकारी अस्पताल मेकाहारा में दवा पर्चियों में हेरफेर, डॉक्टर की हैंडराइटिंग में जोड़ी गई महंगी दवा, 9 महीने में 1.5 करोड़ का पार

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल में डायबिटीज की महंगी टेबलेट ‘रेबोलसेस’ के घोटाले का खुलासा—9 महीनों में ₹1.5 करोड़ की दवा बंटवानी, फार्मासिस्ट और डॉक्टरों की भूमिका संदिग्ध।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में करीब 1.5 करोड़ की महंगी दवाओं से जुड़ा बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। आरोप है कि दवा काउंटर पर फार्मासिस्टों ने डॉक्टरों की पर्चियों में डायबिटीज की महंगी दवा ‘रेबोलसेस’ का नाम जोड़कर यह हेराफेरी की।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर स्थित इस सरकारी अस्पताल में बीते 9 महीनों के भीतर डायबिटीज की ऐसी दवाएं बांटी गईं, जिनकी कीमत बाजार में लगभग 3,000 प्रति 10 टैबलेट पत्ता है। जबकि मरीजों के लिए कम कीमत के अन्य विकल्प उपलब्ध थे, लेकिन कथित धांधली के चलते महंगी दवा ‘रेबोलसेस’ को पर्चियों में जोड़कर लगभग ₹1.5 करोड़ की दवाएं वितरित कर दी गईं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को सस्ती दवा लिखते हैं, लेकिन पूरी धांधली शुरू होती है, दवा काउंटर पर. जब यहां मरीज या परिजन पर्ची लेकर पहुंचते हैं तो वहां पर्ची में खाली जगह पर फार्मासिस्ट डॉक्टरों की मिलती-जुलती हैंडराइटिंग में महंगी दवाई ‘रेबोलसेस टेबलेट’ का नाम जोड़ देते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि उनकी जांच में पाया गया कि पर्ची में डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा के नाम और बाद में लिखी गई दवा की हैंडराइटिंग में बिल्कुल मामूली सा ही अंतर होता है.

Read More लग्जरी कार में घूमती ‘लेडी गैंग’ का खुलासा: भीड़ में सेकेंडों में उड़ाती थी सोने की चेन, रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्नेचिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में पिछले 9 महीने में 5 हजार से ज्यादा ‘रेबोलसेस टेबलेट’ के पत्ते बांटे गए हैं. ये वही दवा है जिनकी 10 टेबलेट का एक पत्ता मार्केट में करीब 3000 रुपए का है. पूरे मामले का खुलासा होने पर इस पूरे गड़बड़ घोटाले में फार्मासिस्टों और कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। अस्पताल की दवा वितरण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर जालसाजी को उजागर करने वाली यह खबर ध्यान देने योग्य है। यह केवल वित्तीय गड़बड़ी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के भरोसे को भी चुनौती देती है। इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और प्रशासनिक जांच की भी मांग उठी है।

Read More कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर