क्या कोंडागांव में तस्करों को संरक्षण? प्रतिबंधित लकड़ी से लदी गाड़ियों को बिना सत्यापन छोड़ा, SDO के आदेश पर बवाल

क्या कोंडागांव में तस्करों को संरक्षण? प्रतिबंधित लकड़ी से लदी गाड़ियों को बिना सत्यापन छोड़ा, SDO के आदेश पर बवाल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी पर रोक लगाने की जिम्मेदारी निभाने वाला वन विभाग खुद सवालों के घेरे में आ गया है। बोरगांव के पास लकड़ी से लदी दो संदिग्ध गाड़ियों को पकड़ने के बाद बिना ठोस जांच के छोड़ देने की घटना ने पूरे सिस्टम पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। मुखबिर की सूचना पर पकड़ी गई इन गाड़ियों में आम और सेमल की लकड़ियां भरी थीं, लेकिन मौके पर पहुंचे उपवनमंडलाधिकारी (SDO) ने कागजात सही बताते हुए तत्काल उन्हें छोड़ने का निर्देश दे दिया, जिससे कार्रवाई की पारदर्शिता पर संदेह गहरा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, गाड़ियों की न तो मौके पर भौतिक जांच हुई और न ही ट्रांजिट पास (TP) की पुष्टि की गई। हैरानी की बात यह भी है कि दोनों वाहन दुर्ग-भिलाई पासिंग के थे, जिससे अंतरजिला या अंतर्राज्यीय तस्करी की आशंका और मजबूत होती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि परिवहन पूरी तरह वैध था, तो बाहरी जिलों से गाड़ियां कोंडागांव के अंदरूनी इलाकों तक क्यों पहुंच रही थीं।  

कानूनी जानकारों के अनुसार, आम और सेमल जैसे वृक्षों की कटाई और परिवहन के लिए राजस्व और वन विभाग की अनुमति अनिवार्य होती है, और बिना वैध TP के लकड़ी ले जाना स्पष्ट रूप से गैरकानूनी है। ऐसे में बिना सत्यापन गाड़ियों को छोड़ना न केवल नियमों की अनदेखी है, बल्कि संभावित रूप से संगठित तस्करी को संरक्षण देने जैसा भी माना जा रहा है। अब इस पूरे प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह महज लापरवाही है या फिर किसी बड़े नेटवर्क को बचाने की कोशिश।

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला