किचन में घुसा तेंदुआ, 8 घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद

किचन में घुसा तेंदुआ, 8 घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद

कांकेर, छत्तीसगढ़: कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र में आतंक मचा रहा एक तेंदुआ शुक्रवार सुबह एक घर के किचन में घुस गया. करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. यह इस क्षेत्र में 10 दिन के भीतर पकड़ा गया दूसरा तेंदुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भोजन पानी की तलाश में भटकता हुआ एक तेंदुआ दुधावा गांव की बस्ती में घुस आया. यह तेंदुआ सीधे किसान फत्तेसिंह नेताम के घर में जा घुसा. घर के सदस्य वेदप्रकाश ने जब उसे देखा, तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. वेदप्रकाश ने खुद का बचाव करते हुए पैर से मारकर उसे भगाने की कोशिश की, जिससे तेंदुआ घायल होकर किचन में जा दुबका. जब काफी देर तक तेंदुआ बाहर नहीं निकला, तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम कांकेर से मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू की गई. चूंकि यह एक रिहायशी इलाका था और लोगों की जान को खतरा हो सकता था, इसलिए विभाग ने किचन और आसपास के सभी इलाकों को जाली से ढक दिया. घंटों इंतजार के बाद, विभाग ने पिंजरे का इस्तेमाल किया और लालच में आकर तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 8 घंटे का समय लगा. वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को पकड़ लिया गया है और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा.

Read More तोरवा में हरिओम अस्पताल: बिना स्थायी लाइसेंस अवैध भवन में चल रहा संचालन, बगल के शादी घर के शोर के बीच मरीजों का इलाज जारी

गौरतलब है कि दुधावा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. विभाग ने इस पर निगरानी रखने के लिए जंगलों में बड़ी संख्या में कैमरे भी लगाए हैं. इन्हीं कैमरों की मदद से 11 जून को भी एक तेंदुआ पकड़ा गया था और अब 21 जून को यह दूसरा तेंदुआ भी पिंजरे में कैद हो गया है. इस तरह, वन विभाग ने 10 दिनों के भीतर दो तेंदुओं को पकड़ा है. दुधावा इलाका पिछले कुछ सालों से तेंदुए के हमलों को लेकर काफी चर्चा में रहा है. यहां अब तक तेंदुए के हमले के सात मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है. गांव और आसपास के लोग लगातार दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं.

Read More ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस ने 90 नग अवैध शराब के साथ दो को दबोचा, स्कूटी भी जब्त

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना