धान उठाव में अनियमितता का भंडाफोड़: बिलासपुर में 16 करोड़ का धान जब्त, राइस मिल सील, FIR दर्ज

धान उठाव में अनियमितता का भंडाफोड़: बिलासपुर में 16 करोड़ का धान जब्त, राइस मिल सील, FIR दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर में धान उठाव में अनियमितताओं का भंडाफोड़ हुआ है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम मनीष साहू की टीम ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्थित अमरनाथ एग्रो प्रोडक्ट राइस मिल को सील कर दिया और मौके से 54,082.8 क्विंटल धान जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 16.76 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई के दौरान संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

जांच में पता चला कि राइस मिल ने कस्टम मिलिंग के लिए कुल 58,600 क्विंटल धान उठाव किया था, लेकिन मौके पर केवल 54,082.8 क्विंटल ही उपलब्ध मिला, यानी 4,577.2 क्विंटल धान गायब था। इससे पहले 16 जनवरी को प्रशासन ने दो अन्य राइस मिलों से कुल 6,042 क्विंटल धान गायब पाया था, जिसकी कीमत 89.62 लाख रुपए थी। जिले में अब तक कुल 56 करोड़ से अधिक मूल्य का धान जब्त किया जा चुका है।

SDM मनीष साहू, तहसीलदार प्रकाश साहू और खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत की टीम ने 16 और 17 जनवरी को मिल में दो दिन तक गहन जांच की। इस दौरान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत उठाए गए धान का भौतिक सत्यापन किया गया और हेराफेरी की आशंका को देखते हुए मिल को सील कर दिया गया। प्रशासन ने मामले को छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन के रूप में दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Read More स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार