4.27 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जाः बिल्डर ने फर्जी तरीके से बनाया पट्टा, कॉलोनी बनने से पहले SDM ने सरकारी रिकार्ड में दर्ज करने दिया आदेश

 4.27 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जाः बिल्डर ने फर्जी तरीके से बनाया पट्टा, कॉलोनी बनने से पहले SDM ने सरकारी रिकार्ड में दर्ज करने दिया आदेश

बिलासपुर में एक एक नामी जमीन कारोबारी जो अभी कुछ दिनों पहले इसी तरह से शहर की जमीन को बेचने का जिसके खिलाफ सिविल लाइंस बिलासपुर में अपराध दर्ज हुआ था और काफी दिनों तक फरार रहकर मानना उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत कराया था यह वही जमीन कारोबारी हैं जिसने एक बिल्डर को यह सरकारी जमीन बेचा था और उस बिल्डर ने सरकारी जमीन का फर्जी पट्टा बनवा कर उस पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद उसने किसान की खड़ी फसल पर 50 ट्रक मिट्टी डलवा कर 40 फीट रास्ता भी बना लिया। मामला सामने आने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने एसडीएम मनीष साहू से जांच कराई, तब जमीन का फर्जी पट्टा बनाने की जानकारी मिली। फजीवाड़ा सामने आने पर एसडीएम ने पट्टा निरस्त कर जमीन को सरकारी रिकार्ड में दर्ज करने का आदेश दिया है। पूरा मामला कोनी-रतनपुर मार्ग स्थित सेंदरी की बेसकीमती जमीन का है।

 

Read More बिल्हा पुलिस की मजबूत विवेचना और पुख्ता साक्ष्यों ने दिलाई आरोपी को सजा, मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल

एसडीएम मनीष साहू ने तहसीलदार मुकेश देवांगन से पूरे मामले की जांच कराई, तब पता चला कि सेंदरी पटवारी हल्का नंबर 46 स्थित भूमि खसरा नंबर 1309 रकबा 7.57 एकड़ भूमि मिसल रिकार्ड में घास मद में दर्ज है। रिकार्ड में खसरा नंबर 1309/1 रकबा 4.27 एकड़ रघुवीर सिंह व अन्य के नाम दर्ज थी। वहीं, 1309/1 रकबा 4.27 एकड़ भूमि चरागाह मद में दर्ज है। शिकायतकर्ता ईश्वर पिता कुंजराम ने बताया है कि शासन से उसे कोई पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त भूमि पर उसका कब्जा था, जिसे उसने राजेश अग्रवाल उर्फ राजू गर्ग पिता बजरंग अग्रवाल को पांच लाख रुपए में बेच दिया था।

Read More प्रतापपुर में जाति प्रमाण पत्र पर सियासी घमासान, शकुंतला पोर्ते को लेकर दीपक बैज ने खोला मोर्चा

 

बिल्डर ने औने-पौने दाम में खरीदी करोड़ों की सरकारी जमीन

IMG-20250329-WA0007

जिसके बाद स्पष्ट हुआ कि राजेश अग्रवाल उर्फ राजू गर्ग ने बिना किसी दस्तावेज के ईश्वर से जमीन पांच लाख रुपए में खरीदी है। इस पर एसडीएम ने राजेश अग्रवाल उर्फ राजू गर्ग और सुभाष चंद्र मिश्रा से जवाब मांगा, तब उन्होंने बताया कि 1309/3 रकबा एक एकड़ भूमि को कलेक्टर के माध्यम से 4 फरवरी 2009 को विक्रय के लिए आदेश प्राप्त कर ईश्वर पिता कुंजराम से खरीदा है। जबकि, खसरा नंबर 1309/9 राजस्व अभिलेखों में दर्ज ही नहीं रहा। एसडीएम साहू की जांच में यह भी पता चला कि राजस्व रिकार्ड में ईश्वर पिता कुंज राम के नाम जारी पट्टा संलग्न ही नहीं है। वहीं, रकबा 4.27 एकड़ भूमि चरागाह मद में दर्ज है।

 

रातों-रात बनी 40 फीट सड़क, शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशाासन

 

सेंदरी निवासी गेंदराम ने कलेक्टर से शिकायत की। उसने बताया कि उसकी फसल को नुकसान पहुंचाकर 40 से 50 फीट सड़क बना ली गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। जब तहसीलदार ने ईश्वर राम लहरे का बयान दर्ज किया, तब पता चला कि इस जमीन पर वो सालों से खेती कर रहा था। उसने खसरा नंबर 1300/1 की 1 एकड़ सरकारी जमीन के लिए पट्टे की मांग की थी, लेकिन उसे कोई पट्टा नहीं मिला। उसे यह भी नहीं पता कि खसरा नंबर 1309/3 की 1 एकड़ जमीन उसके नाम पर कैसे दर्ज हो गई। उसने यह भी कहा कि यह जमीन राजेश उर्फ राजू गर्ग पिता बजरंग अग्रवाल को 5 लाख रुपए में अंगूठा लगाकर कब्जा दिया है। जिसके बाद सुभाष चंद्र मिश्रा और जय गुरुदेव स्ट्रक्चर का पूरा कारनामा सामने आया।

 

एसडीएम ने सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करने का दिया है आदेश

 

एसडीएम मनीष साहू ने तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर आदेश दिया कि ईश्वर राम लहरे ने जो 1 एकड़ जमीन राजेश अग्रवाल (उर्फ राजू गर्ग) को बेची, वह अवैध रूप से उसके नाम दर्ज हुई थी। वर्ष 2008-09 में अतिरिक्त कलेक्टर के आदेश में ईश्वर राम के नाम कोई पट्टा संलग्न नहीं था। इसलिए 4 फरवरी 2009 को दी गई अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। एसडीएम ने खसरा नंबर 1309/3 की 1 एकड़ जमीन को विलोपित कर खसरा नंबर 1309/1 की 4.27 एकड़ जमीन को छत्तीसगढ़ शासन के नाम दर्ज करने का आदेश दिया।

 

बिल्डर को फायदा पहुंचाने राजस्व अफसरों ने किया था पुरा खेल

 

सरकारी जमीन में हेराफेरी बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था। इसमें तत्कालीन राजस्व अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा है। आखिरकार, उन्होंने करोड़ों रुपए कीमती सरकारी जमीन को बिना किसी दस्तावेज के कैसे बिल्डर के नाम कर दिया। उनकी भूमिका को लेकर जिला प्रशासन के अफसरों ने जांच के बाद कार्यवाही करने का दावा किया है।

 

भाजपा नेता के दबाव में रास्ता, सौदा बिगड़ने पर नेता ने उजागर करा दिया पुरा मामला

 

करोड़ों रुपए कीमती सरकारी जमीन के इस बंदरबाट में क्षेत्र के प्रभावशाली भाजपा नेता की भूमिका अहम है। बताया जा रहा है कि राजस्व अफसरों ने पहले उनके दबाव में आकर किसान की जमीन को पाटकर रास्ता देने के लिए बिल्डर को पहले अनुमति दे दी। इस बीच बिल्डर ने किसान को बिना सूचना दिए रातों रात खड़ी फसल पर मिट्टी पटवा दिया। यह भी कहा जा रहा है कि क्षेत्र के भाजपा नेता और बिल्डर के बीच रास्ता दिलाने के लिए सौदा हुआ था, वह बिगड़ गया, जिससे नाराज होकर क्षेत्र के दबंग भाजपा नेता ने दबाव बनाकर बिल्डर को सबक सिखाने के लिए उसके काले कारनामा को ही उजागर करा दिया। इसे लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी है।

Tags:

Latest News

छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...
ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार