फ्री इलाज पर नहीं लगेगा ब्रेक: आयुष्मान योजना के लिए शासन ने जारी किए 375 करोड़, निजी अस्पतालों ने टाली विरोध की चेतावनी

फ्री इलाज पर नहीं लगेगा ब्रेक: आयुष्मान योजना के लिए शासन ने जारी किए 375 करोड़, निजी अस्पतालों ने टाली विरोध की चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना से इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने बुधवार को 375 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है, जिससे फ्री इलाज की सुविधा जारी रहेगी। भुगतान में देरी को लेकर नाराज निजी अस्पतालों ने 1 सितंबर से योजना के तहत इलाज बंद करने की चेतावनी दी थी। लेकिन अब शासन की पहल के बाद यह संकट टलता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने श्याम बिहारी जायसवाल भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी लंबित क्लेम का भुगतान भी कर दिया जाएगा।

दरअसल, निजी अस्पतालों को पिछले 6 माह से फ्री इलाज के क्लेम का भुगतान नहीं किया जा रहा था। ये रकम बढ़ते हुए 700 करोड़ से अधिक हो गई थी। बार-बार संपर्क करने के बावजूद भुगतान के संबंध में कोई घोषणा नहीं की जा रही थी। इससे नाराज होकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए ने आयुष्मान से इलाज बंद करने का निर्णय लिया था। आईएमए की घोषणा में निजी अस्पतालों से जुड़े सभी संगठन शामिल थे।

इसके बाद शासन ने निजी अस्पतालों के लंबित क्लेम के भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी। पहली किस्त के रूप में 375 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वित्त विभाग से आदेश मिलते ही अस्पतालों को उनके क्लेम के अनुसार बकाया राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है।

Read More Chhattisgarh News: चिचोला में गांजा तस्करी का खुलासा, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार, 8.224 किलो गांजा जब्त

इस फैसले से अस्पताल संचालकों को राहत मिलेगी और आम लोगों को आयुष्मान योजना के तहत फ्री इलाज की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शासन आम जनता की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है और निजी अस्पतालों को बकाया क्लेम को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा।

Read More रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में