डीजल के लिए भटक रहे किसान, बढ़ती कीमतों से त्रस्त जनता: बैलों से खिंचवाई कार, पलारी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन चर्चा में

डीजल के लिए भटक रहे किसान, बढ़ती कीमतों से त्रस्त जनता: बैलों से खिंचवाई कार, पलारी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन चर्चा में

बलौदा बाजार: बलौदा बाजार के पलारी में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किसानों को डिब्बों में डीजल नहीं मिलने के मुद्दे पर अनोखा प्रदर्शन कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। बैलों से कार खिंचवाकर किए गए इस विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने दावा किया कि महंगे ईंधन और अव्यवस्थित आपूर्ति व्यवस्था ने आम लोगों और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह प्रदर्शन कहीं न कहीं उन सरकारी दावों पर भी सवाल खड़े करता है, जिनमें किसानों को हर संभव सुविधा देने की बात कही जाती है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खेती के सबसे महत्वपूर्ण समय में किसानों को पर्याप्त डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसानों को डिब्बों में डीजल देने पर लगी पाबंदियों और वितरण संबंधी परेशानियों के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग समाधान देने के बजाय केवल आश्वासन तक सीमित दिखाई दे रहे हैं।

बैलों से खिंचती कार प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण रही। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि लोग आधुनिक संसाधनों के बावजूद पुराने दौर की ओर लौटने को मजबूर महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और ईंधन मूल्य नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए गए है। बैलों से खिंचवाई गई कार की तस्वीरों ने सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

Read More CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश