आमानाका चौपाटी शिफ्टिंग से पहले विवाद: 32 दुकानदारों की बढ़ीं मुश्किलें, रेलवे ने दुकानदारों को दिया नोटिस, निगम की योजना हो सकती है ठप

रायपुर: एनआईटी चौपाटी को आमानाका शिफ्ट करने की नगर निगम की योजना विवादों में फंस गई है। जिस जगह चौपाटी शिफ्ट की जानी थी, वह रेलवे की जमीन है और रेलवे ने वहां लगे ठेले वालों को 7 दिन में जगह खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मौके का दौरा किया और कहा कि नगर निगम ने करोड़ों खर्च कर चौपाटी बनाई थी, लेकिन अब उसे गलत साबित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर कार्रवाई न होने की भी बात उठाई।

रेलवे के नोटिस से 32 मैकेनिक दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गईं, जो आमानाका ब्रिज के नीचे व्यवसाय करते हैं। इन दुकानदारों का कहना है कि चौपाटी शिफ्टिंग में देरी पहले से थी और अब रेलवे के नोटिस ने परेशानी और बढ़ा दी है। नगर निगम ने चौपाटी शिफ्टिंग रोक दी है। आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि रेलवे प्रशासन के साथ बातचीत जारी है और जल्द समाधान निकाला जाएगा। रेलवे का दावा है कि इस जमीन पर पहले से पार्किंग बनाने की योजना थी और उन्हें नगर निगम से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी। इसी कारण रेलवे ने कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया।whatsapp-image-2025-11-17-at-82259-am_1763349872

रायपुर में लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च कर बनाई गई चौपाटी का विरोध पहले भी हो चुका था। 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद इसे हटाकर नालंदा-2 बनाने की योजना तेज़ी से शुरू हुई। नवंबर 2025 में टेंडर पूरा होने के बाद 15 नवंबर से शिफ्टिंग की तारीख तय हुई, लेकिन रेलवे के नोटिस ने पहले ही सबको चौकन्ना कर दिया।

Read More दवा की शुद्धता पर बड़ा सवाल जिस टैबलेट को कंपनी ने बताया नकली वह रायपुर सरकारी लैब की जांच में निकली खरी

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

क्या नींबू पानी पीने से शरीर वाकई डिटॉक्स होता है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें

राज्य

School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तीन प्रतिष्ठित...
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
Srinagar News: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, घाटी में दूसरे दिन भी बंद से जनजीवन प्रभावित
Delhi Excise Policy Case: आबकारी घोटाले में CBI की बड़ी कानूनी कार्रवाई, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती