बिलासपुर: जमीन विवाद में पार्षद की हैवानियत, 70 साल की दादी का गला दबाकर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

बिलासपुर: जमीन विवाद में पार्षद की हैवानियत, 70 साल की दादी का गला दबाकर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जमीन विवाद के चलते एक पार्षद ने अपनी 70 साल की दादी को गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना से सहमी वृद्धा ने एक सप्ताह बाद सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला एक जनप्रतिनिधि के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

कुदुदंड में रहने वाली राजकुमारी भारते (70) ने अपने पोते अमित भारते के खिलाफ सकरी थाने में शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति की पैतृक संपत्ति सकरी के दलदलिहापारा में है, जहां उनके बेटे, बहू और पोता पोती रहते हैं। एक सप्ताह पहले वे अपने नाती नंदकुमार भारते के साथ दलदलिहापारा गई थीं।

पार्षद ने दादी को दी गंदी गालियां और धमकाया

Read More 6 लीटर शराब जब्ती मामले में हिरासत में मौत: सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई को, 25 लाख मुआवजे का आदेश

शिकायत के अनुसार, दलदलिहापारा पहुंचने के दौरान उनका पोता अमित भारते, जो कि एक पार्षद भी है, वहां आया। उसने अपनी दादी से जमीन बेचने के संबंध में बात करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। उसने अपनी दादी को जमीन बेचने से मना करते हुए अश्लील गालियां दीं। जब वृद्धा ने इसका विरोध किया, तो पार्षद अमित भारते ने गुस्से में अपनी दादी का गला दबा दिया।

Read More भूपेश बघेल पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता का प्रहार: 'मुंगेरीलाल की तरह सपने देखना छोड़ दें, सत्ता अब नहीं मिलेगी'

जान से मारने की धमकी से डरी वृद्धा

अमित भारते ने अपनी दादी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उनकी सारी जमीनों को बेच देगा। इस घटना से भयभीत राजकुमारी भारते तुरंत अपने घर लौट आईं। डर के कारण वे करीब सात दिन तक शिकायत नहीं कर पाईं। आखिरकार, उन्होंने हिम्मत जुटाकर सकरी थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध