Corona Update : अब छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा कोरोना वायरस, रायपुर में मिले 5 नए संक्रमित, राजनांदगांव में 20 दिनों में 3 मरीजों की मौत

Corona Update: अब छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा कोरोना वायरस, रायपुर में मिले 5 नए संक्रमित, राजनांदगांव में पिछले 20 दिनों में 3 मरीजों की मौत

Corona Update : अब छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा कोरोना वायरस, रायपुर में मिले 5 नए संक्रमित, राजनांदगांव में 20 दिनों में 3 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना केस, रायपुर में 5 नए संक्रमित मिले, एक्टिव मरीज 29 हुए। राजनांदगांव में 3 मौतें, प्रशासन अलर्ट पर।

रायपुर: Corona Update: छत्तीसगढ़ में अब कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर में कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं. रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 29 पहुंच गई है. वहीं राजनांदगांव में पिछले 20 दिनों के भीतर 3 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. बता दें कि अब तक 95 नए कोरोना के मरीज मिल चुके हैं. इसमें से 60 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. राहत की बात यह है कि रायपुर में अब तक एक भी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई है.

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिथलेश चौधरी ने कहा, रायपुर में अभी कोराना के 29 एक्टिव मरीज हैं. राजधानी में सर्वाधिक मरीज इसलिए हैं, क्योंकि सभी राज्यों से लोग यहां आते हैं. जनसंख्या घनत्व अधिक है. मरीजों के परिजनों को ट्रेस कर जांच की जा रही है.

सीएमएचओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी-खांसी, बुखार होने पर तत्काल इलाज कराएं. कोरोना होने पर घर में भी मास्क लगाकर रहें. भीड़ भाड़ एरिया में जाने से बचें. बता दें कि राजनांदगांव में पिछले 20 दिनों के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. मृतकों में सभी पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत और बिगड़ गई और जान चली गई.

Read More मवेशियों के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे
गणित शिक्षक की कमी पर भड़का छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी; समाधान का इंतजार
नींबू काटकर बारिश रोकने का दावा? CM साय के सामने सांसद भोजराज नाग का बयान हुआ वायरल
TMC के 20 बागी सांसदों पर स्पीकर का शिकंजा! सुप्रीम कोर्ट के बाद नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब
दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ता कहर! दिल्ली में 2308 केस, नोएडा में 24 घंटे में 105 नए मरीज
‘सीक्रेट हाउस’ से लेकर ब्लैकआउट चैलेंज तक… बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये वायरल ऑनलाइन ट्रेंड
मुंहासे बार-बार हो रहे हैं? रोज की ये 5 आदतें बन सकती हैं वजह, आज ही सुधारें
विवाहित बेटे को नौकरी, बेटी को नहीं; हाईकोर्ट ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला, कहा- 90 दिन में नियुक्ति दें