रेपिस्‍ट पादरी के पैरों में गिर कांग्रेस MLA कविता ने किया दंडवत प्रणाम, VIDEO वायरल पर BJP बोली-छत्तीसगढ़ की अस्मिता तार-तार

रेपिस्‍ट पादरी के पैरों में गिर कांग्रेस MLA कविता ने किया दंडवत प्रणाम, VIDEO वायरल पर BJP बोली-छत्तीसगढ़ की अस्मिता तार-तार

छत्तीसगढ़ में एक नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। मामला जालंधर के प्रसिद्ध पादरी को कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे की ओर से प्रणाम करने का है। दरअसल, पादरी बजिंदर सिंह पर कोर्ट में यौन शोषण का आरोप सिद्ध हुआ है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कांग्रेस विधायक उन्हें प्रमाण करते और जीत का श्रेय देती नजर आ रही हैं।

 

Read More सूरजपुर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने टांगी से हमला कर पत्नी की हत्या

बता दें, पादरी चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करते थे और मोहाली कोर्ट ने यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिया। हालांकि, उनकी सजा का ऐलान 1 अप्रैल को किया जाएगा। इस बीच छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बिलाईगढ़ से कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे का एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें वे ना केवल पादरी बजिंदर सिंह को दंडवत प्रणाम करती नजर आ रही हैं, बल्कि अपनी विधायक बनने की सफलता का श्रेय उन्हें देती हुई दिख रही हैं।

Read More बिलासपुर में दो बड़े अवैध गर्भपात मामलों में बड़ा एक्शन: जेपी हॉस्पिटल की डॉक्टर दंपती पर शिकंजा, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

 

 

कांग्रेस पर बीजेपी ने किया तीखा हमला

इस पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धर्मांतरण गिरोह के सरगना और एक अपराधी का समर्थन करने वाली विधायक कविता प्राण लहरे को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, इस वीडियो में विधायक कविता प्राण लहरे मंच पर आते ही पादरी बजिंदर सिंह के चरणों में गिरकर उन्हें प्रणाम करती हैं। इसके बाद बजिंदर सिंह कहते हैं कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि यह सही स्थान है और डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि परमेश्वर उनके जीवन में चमत्कार करेंगे।

 

प्रोफेट बजिंदर सिंह ने मेरे लिए प्रार्थना की और…'

इसके बाद विधायक कविता माइक पर कहती हैं, "जय मसीह की, प्रभु यीशु मसीह की जय हो। मैं 11 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ से प्रभु के दास प्रोफेट बजिंदर सिंह के पास आई थी। मैं एक गरीब परिवार से हूं। मेरे पास न घर था, न गाड़ी। लेकिन प्रोफेट बजिंदर सिंह ने मेरे लिए प्रार्थना की और कहा कि चिंता मत कर, 2023 में प्रभु यीशु मसीह तुझे बड़ा पद देने वाले हैं। और मैं सच में विधायक बन गई।"

Tags:

Latest News

बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा
23 नवंबर 2026 राशिफल: वैकुंठ चतुर्दशी पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में होगी नई शुरुआत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!