अंबिकापुर में कोयला खदान विवाद: ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, दर्जनों घायल
अंबिकापुर। अंबिकापुर के लखनपुर क्षेत्र में अमेरा कोयला खदान के विस्तार को लेकर तनावपूर्ण हालात बन गए हैं। खदान विस्तार का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी, डंडा, गुलेल और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें करीब 40 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे कुछ ग्रामीण भी घायल हुए।
मौके पर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान प्रबंधन बिना भूमि अधिग्रहण के खदान का विस्तार कर रहा है। इससे पहले भी ग्राम परसोड़ी कला के ग्रामीण और खदान कर्मी आमने-सामने हो चुके हैं, और विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
Edited By: मनीशंकर पांडेय
Error on ReusableComponentWidget
Tags:
