विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह आम महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक और सुंदर मिसाल सामने आई है।…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह आम महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक और सुंदर मिसाल सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिम्हा की निवासी सुनीता को एक स्नेहिल पाती लिखकर उन्हें और उनके पूरे परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में सुनीता की पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बच्चों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य के प्रति समर्पण की जमकर प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि घर-गृहस्थी की तमाम जरूरतों को संभालते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना बेहद प्रशंसनीय है।
मुख्यमंत्री को जब यह जानकारी मिली कि शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग सुनीता अपने बच्चों के स्कूल वैन का किराया और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं, तो उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता जताई।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और मंशा के अनुरूप प्रदेश की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए ही ‘महतारी वंदन योजना’ संचालित की जा रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार अपने परिवार के हित में आर्थिक निर्णय ले सकें।
मुख्यमंत्री ने सुनीता के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खूब पढ़ने, अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार बच्चों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शासन की योजनाओं और सीधे मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय पत्र से सुनीता और उनका पूरा परिवार अत्यंत हर्षित है। सुनीता ने कहा कि एक मां के लिए उसके बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य से बड़ा कोई सपना नहीं होता। इस सपने को पूरा करने में महतारी वंदन योजना और मुख्यमंत्री का यह स्नेहिल आशीर्वाद हमारे लिए बहुत बड़ा संबल बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Read More अमन साहू की मौत के बाद हंगामा, कुरेली के 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई

Read More जांजगीर-चांपा में दोहरे हत्याकांड का बड़ा फैसला: शराब में कीटनाशक मिलाकर पिलाने वाले आरोपी को दो बार उम्रकैद

Tags:

Latest News

मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती करना पड़ा भारी, चांपा में युवती समेत 7 लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप
सरगुजा में आवारा कुत्तों का आतंक, 2 साल की मासूम नीरजा की मौत; एक सप्ताह में दूसरी दर्दनाक घटना
अयोध्या दीपोत्सव 2026: 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख से अधिक दीये, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
दीपक टंडन से दो मोबाइल जब्त, पुलिस जांच में जुटी: AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दीपक टंडन मामले में हो सकते है बड़े खुलासे....
Diwali 2026: मेकाहारा अस्पताल में 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं, जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश