CG Wildlife Alert: रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 8 किसानों की फसल तबाह, जंगलों में 101 हाथियों की मौजूदगी

CG Wildlife Alert: रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 8 किसानों की फसल तबाह, जंगलों में 101 हाथियों की मौजूदगी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल में बीती रात हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर 8 किसानों की धान की फसल रौंद दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में इस समय करीब 98 हाथियों का बड़ा दल अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है, जबकि पूरे जिले में कुल 101 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। सोमवार रात यह झुंड खेतों तक पहुंच गया और चाल्हा, बरतापाली, माढरमार, आमापाली और भंडरीमुड़ा जैसे गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।

ग्रामीणों ने रात में हाथियों के खेतों में घुसने की सूचना मिलते ही वन अमले के साथ उन्हें खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथी काफी देर तक डटे रहे और सुबह होने से पहले जंगल की ओर लौट गए। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।haathi-fasal-24-2_1774365343

Read More अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

इस बीच मानव-हाथी संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। ओंगना गांव में महुआ बिनने गई महिलाओं का सामना अचानक एक हाथी से हो गया। हाथी ने उन्हें दौड़ा लिया, जिसमें भारती यादव नाम की महिला घायल हो गई। उनके चेहरे पर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान

वन विभाग ने बताया कि जिले में मौजूद 101 हाथियों में 26 नर, 50 मादा और 22 शावक शामिल हैं। इनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, लेकिन रात के समय खेतों में पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में खेतों की ओर न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष के बीच अब स्थायी समाधान की मांग भी तेज होती जा रही है।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल