CG Protest News: गैस संकट पर AAP का अनोखा विरोध, सिलेंडर की ‘शव यात्रा’ निकालकर सरकार को घेरा

CG Protest News: गैस संकट पर AAP का अनोखा विरोध, सिलेंडर की ‘शव यात्रा’ निकालकर सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजधानी रायपुर के बीरगांव क्षेत्र में गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक ‘शव यात्रा’ निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अनोखे विरोध के जरिए पार्टी ने गैस की कमी, बढ़ती कीमतों और अनियमित सप्लाई को बड़ा मुद्दा बनाया।

यह विरोध प्रदर्शन व्यास तालाब से शुरू होकर शुक्रवारी बाजार स्थित पानी टंकी बिरगांव तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिला सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी हकीकत से दूर है और गैस आपूर्ति को लेकर उसके दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं।

प्रदेश कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन ने कहा कि यदि वास्तव में गैस की कोई कमी नहीं है, तो लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये की बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

Read More लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

पार्टी प्रवक्ता जयदीप खनूजा ने बताया कि गैस संकट का असर अब आम परिवारों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर लोगों को या तो खाना नहीं मिल पा रहा या फिर महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर बताई जा रही है, जहां लोग मजबूरी में पारंपरिक ईंधन का सहारा ले रहे हैं।

Read More 1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार

AAP नेताओं ने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की रिफिलिंग अवधि तय करना भेदभावपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था को समान और पारदर्शी बनाया जाए ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।

रायपुर जिलाध्यक्ष नवनीत नंदे और जिला कार्यकारी अध्यक्ष सागर क्षीरसागर ने सरकार से गैस की कालाबाजारी पर सख्त रोक लगाने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। यह प्रदर्शन न केवल गैस संकट को लेकर जनता की परेशानी को उजागर करता है, बल्कि आने वाले समय में इस मुद्दे के और अधिक राजनीतिक तूल पकड़ने के संकेत भी देता है।

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार