कीचड़ में धसे एक कैप्सूल वाहन को निकाने पहुंचा दूसरा कैप्सूल वाहन , दोनों फंसे , लगा रहा घंटों जाम

कीचड़ में धसे एक कैप्सूल वाहन  को निकाने पहुंचा दूसरा कैप्सूल वाहन , दोनों फंसे , लगा रहा घंटों जाम

सक्ती : पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई  जगह कीचड़ की स्थिति बन गई हैं l जिससे  लोगो का जनजीवन को प्रभावित होने लगा हैं। सक्ती जिले के बिर्रा–हसौद मुख्य मार्ग पर मल्दा के पास दो कैप्सूल वाहन कीचड़ में धंस गये , जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

लगातार बारिश के कारण मल्दा के पास सड़क में कीचड़ हो गया। जिसमे बीती रात एक कैप्सूल वाहन सड़क किनारे धंस गया, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। फंसे वाहन को निकालने पहुंचा दूसरा कैप्सूल वाहन भी खराब सड़क की वजह से कीचड़ में धंस गया। इसके बाद बिर्रा–हसौद मार्ग पूरी तरह जाम हो गया और दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बारिश के बीच ट्रक चालक, बस यात्री, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घंटों सड़क पर फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने  कहा  है हर साल बारिश के मौसम में इस मार्ग पर ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। सूचना मिलने ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि लगातार बारिश और सड़क की खराब स्थिति के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। फिलहाल मार्ग को जल्द बहाल करने की कोशिश जारी है।

Read More पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच