CG Jobs Reform: बार-बार फॉर्म भरने से छुटकारा, CG में नई भर्ती व्यवस्था लागू, हर साल आएगा एग्जाम कैलेंडर

CG Jobs Reform: बार-बार फॉर्म भरने से छुटकारा, CG में नई भर्ती व्यवस्था लागू, हर साल आएगा एग्जाम कैलेंडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव लागू किया गया है। राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल’ के गठन को मंजूरी देते हुए तृतीय और चतुर्थ वर्ग की भर्तियों को एकीकृत करने का फैसला लिया है। इससे अब अलग-अलग विभागों के लिए बार-बार आवेदन करने की जरूरत खत्म होगी।

यह निर्णय विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन पारित ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026’ के तहत लिया गया है। नए मंडल को केंद्र के SSC मॉडल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता लाई जा सके।

नई व्यवस्था के अनुसार, एक ही शैक्षणिक योग्यता वाले पदों के लिए अब एकीकृत परीक्षा आयोजित होगी। इससे उम्मीदवारों को अलग-अलग विभागों के फॉर्म भरने और बार-बार परीक्षा देने से राहत मिलेगी। साथ ही परीक्षा शुल्क और समय दोनों की बचत होगी।

Read More CG News: रायपुर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे से मिले फेंटानिल और इंजेक्शन; ओवरडोज की आशंका में जांच

राज्य के विष्णुदेव साय ने बताया कि अब हर साल भर्ती परीक्षाओं का एक निश्चित कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी का पूरा समय मिल सके। तय शेड्यूल से परीक्षा प्रबंधन भी आसान होगा और प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित बनेगी।

Read More सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार

सरकार का दावा है कि इस नई प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। सीएम ने साफ कहा कि उनकी सरकार भर्ती में “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाएगी और हर परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।

इसके अलावा, व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के अधिकारी और कर्मचारी भी अब नए चयन मंडल के अंतर्गत काम करेंगे, जिससे पूरे सिस्टम को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जा सके।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए राहत भरा साबित होगा, क्योंकि अब उन्हें एक स्पष्ट रोडमैप और नियमित परीक्षा कैलेंडर मिलेगा। इससे न केवल तैयारी बेहतर होगी बल्कि भर्ती प्रक्रिया में भरोसा भी बढ़ेगा।

Latest News

iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO