बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 22 हजार वर्गफीट में बनेगा आधुनिक टर्मिनल

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 22 हजार वर्गफीट में बनेगा आधुनिक टर्मिनल

बिलासपुर : बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के बहुप्रतीक्षित टर्मिनल विस्तार का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने टेंडर पोर्टल से डाउनलोड की गई जानकारी के आधार पर दावा किया है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एयरपोर्ट टर्मिनल के विस्तार के लिए 6.50 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है । प्रस्तावित निर्माण करीब 22 हजार वर्गफीट क्षेत्र में होगा, जिसमें लगभग 16 हजार वर्गफीट क्लोज एरिया विकसित किया जाएगा ।

समिति ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे वर्षों से चल रहे जनआंदोलन और लगातार उठाई जा रही मांगों की बड़ी सफलता बताया है । समिति का कहना है कि लंबे समय से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और एयरपोर्ट का विस्तार करने की मांग की जा रही थी, जिसका अब सकारात्मक परिणाम सामने आया है ।

वर्तमान टर्मिनल यात्रियों के लिए पड़ रहा था छोटा

Read More छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया

समिति के अनुसार वर्तमान टर्मिनल भवन 1980 के दशक में बने पुराने ढांचे और बाद में किए गए सीमित सुधारों के सहारे संचालित हो रहा है । जबकि बिलासपुर से वर्तमान में 72 सीटर विमान संचालित हो रहे हैं, इसके बावजूद डिपार्चर हॉल में एक साथ 72 यात्रियों के बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है । अराइवल हॉल की स्थिति भी बेहद सीमित है । यहां केवल 30 से 35 कुर्सियां उपलब्ध हैं, जिसके कारण विमान के यात्रियों के एक साथ पहुंचने पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है । टर्मिनल के भीतर केवल एक चाय-कॉफी काउंटर, सीमित शौचालय, वीआईपी लाउंज और एयरपोर्ट प्रबंधन का कार्यालय संचालित हो रहा है । ऐसे में मौजूदा टर्मिनल लगातार बढ़ रही यात्री संख्या के अनुरूप काफी छोटा साबित हो रहा है ।

Read More गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला

नए भवन में शिफ्ट होगा डिपार्चर हॉल

समिति के मुताबिक नया टर्मिनल भवन वर्तमान भवन के सामने, जहां अभी एयरपोर्ट का प्रवेश द्वार और बाउंड्री वॉल स्थित है, वहां बनाया जाएगा । नए भवन में पूरा डिपार्चर हॉल स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जबकि मौजूदा टर्मिनल भवन का उपयोग केवल अराइवल हॉल के रूप में किया जाएगा । इससे यात्रियों को अधिक जगह, बेहतर बैठने की व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है । समिति का मानना है कि टर्मिनल की सीमित क्षमता भी उन प्रमुख कारणों में शामिल रही, जिनकी वजह से बड़ी विमानन कंपनियां, विशेषकर इंडिगो जैसी एयरलाइंस, लंबे समय तक यहां नियमित सेवाएं शुरू करने से बचती रहीं ।

अच्छी कंपनियां लें भाग, जल्द शुरू हो निर्माण

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले अधिक से अधिक ठेकेदार इसमें भाग लें । समिति ने उम्मीद जताई है कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा । टेंडर के अनुसार निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि 27 अगस्त को निविदाएं खोली जाएंगी । यदि प्रक्रिया समय पर पूरी होती है तो बिलासपुर एयरपोर्ट को जल्द ही आधुनिक और अधिक सुविधायुक्त टर्मिनल भवन मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ जाएगा ।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल