पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला

पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला

बिलासपुर : जिले के तखतपुर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुराना बस स्टैंड स्थित मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर एक महिला जा चढ़ी। महिला इतनी ऊंचाई पर पहुंच गई कि नीचे खड़े पुलिसकर्मी और अधिकारी उसे देखकर सकते में आ गए। हैरानी की बात यह रही कि टावर के टॉप पर पहुंचने के बाद महिला वहां खड़ी होकर हाथ मटकाती नजर आई, जबकि नीचे लोगों की भारी भीड़ उसे उतरने के लिए लगातार इशारे करती रही।

ऊपर महिला, नीचे पुलिस की भीड़… लेकिन उतरने को तैयार नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बिना देर किए मौके पर पहुंच गए। टावर के नीचे पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी महिला को नीचे उतरने का इशारा करते रहे, लेकिन महिला पर किसी बात का कोई असर नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि टावर के सबसे ऊपरी हिस्से में तेज हवा चलने के कारण नीचे से महिला तक आवाज पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में पुलिस और प्रशासन के सामने महिला को किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारने की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Read More डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

टॉप पर पहुंचते ही हाथ मटकाने लगी महिला, वायरल हुआ वीडियो

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

महिला के टावर पर चढ़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला बिना किसी डर या झिझक के सीधे टावर के टॉप पर पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह काफी ऊंचाई पर खड़ी होकर हाथ मटकाती नजर आती है। नीचे खड़े लोगों के लिए यह पूरा मंजर किसी खौफनाक तमाशे से कम नहीं था। महिला के इस तरह टावर पर खड़े होने से किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

टावर पर चढ़ने का कारण क्या? वजह नहीं आई सामने

आखिर महिला इतनी ऊंचाई पर क्यों चढ़ी? वह किस बात से नाराज है या उसके टावर पर चढ़ने के पीछे क्या वजह है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं। वहीं, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रेस्क्यू की तैयारी में जुटा प्रशासन

फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन का पूरा ध्यान महिला को सुरक्षित नीचे उतारने पर है। अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और महिला को टावर से उतारने के लिए रेस्क्यू की तैयारी की जा रही है। महिला के सुरक्षित नीचे आने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल महिला ऊपर खड़ी है और नीचे पुलिस-प्रशासन किसी अनहोनी से पहले उसे सुरक्षित उतारने की जद्दोजहद में जुटा है।

Tags:

Latest News

खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR