300 करोड़ स्वाहा, फिर भी पर्यटक नदारद: बाघ-शेर पालने अब उद्योगपतियों के आगे हाथ फैलाएगा वन विभाग

300 करोड़ स्वाहा, फिर भी पर्यटक नदारद: बाघ-शेर पालने अब उद्योगपतियों के आगे हाथ फैलाएगा वन विभाग

रायपुर। नवा रायपुर की जंगल सफारी वन विभाग के लिए अब सफेद हाथी बन चुकी है। 300 करोड़ रुपए फूंकने के बाद भी यह जगह पर्यटकों को लुभाने में नाकाम रही है। हालत यह है कि सफारी हर साल 18 करोड़ रुपए के भारी घाटे में चल रही है। अब बाघ और शेरों का पेट पालना भी विभाग के बजट पर भारी पड़ रहा है। खर्च का यह बोझ कम करने के लिए अब जानवरों को बड़े औद्योगिक घरानों को गोद देने की तैयारी है। इसके लिए कॉरपोरेट कंपनियों को पत्र लिखे जा रहे हैं।

योजना साफ है। मांसाहारी जानवरों के भोजन और उनके महंगे इलाज का पूरा जिम्मा निजी कंपनियों को सौंपा जाएगा। अगर कॉरपोरेट सेक्टर से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला तो पूरी सफारी को पीपीपी मोड पर चलाने का विचार है। 1 नवंबर 2016 को जब 800 एकड़ में इस सफारी का उद्घाटन हुआ था तब इसे एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित सफारी बताया गया था। हर्बिवोर भालू टाइगर और लायन सफारी के साथ 130 एकड़ का खांडवा जलाशय विकसित किया गया। उस समय दावे किए गए थे कि यहां ओरंगुटान जिराफ और चिंपांजी जैसे 10 अलग अलग प्रजाति के विदेशी जानवर लाए जाएंगे। आज 10 साल बाद भी विदेशी जानवरों के लिए बनाए गए करोड़ों के बाड़े खाली पड़े हैं।

विदेशी जानवर लाने की जो इकलौती कोशिश हुई वह भी प्रबंधन की लापरवाही से नाकाम हो गई। नया आकर्षण पैदा करने के लिए गुजरात के वनतारा से जेब्रा का एक जोड़ा लाया गया था। इसके बदले में जंगल सफारी प्रबंधन ने अपना बेहद दुर्लभ सफेद भालू वनतारा को दे दिया। यह एक्सचेंज पूरी तरह फेल साबित हुआ। जेब्रा को पर्यटकों के लिए बाड़े में छोड़ा जाता उससे पहले ही दोनों की मौत हो गई। एक जेब्रा को सांप ने काट लिया और दूसरा जेब्रा बीमारी का शिकार हो गया। जब जेब्रा बीमार पड़ा तब भी सफारी के डॉक्टरों ने वनतारा के विशेषज्ञों से कोई मदद या सलाह लेना जरूरी नहीं समझा। छह महीने के भीतर विदेशी जानवर का यह इकलौता आकर्षण खत्म हो गया।

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

लगातार बढ़ रहे इस घाटे की भरपाई के लिए सफारी प्रबंधन ने आम जनता की जेब काटना शुरू कर दिया है। करीब दो महीने पहले सफारी और जू के टिकट के दाम सीधे दोगुने कर दिए गए। सामान्य बस का किराया 100 से बढ़ाकर 150 रुपए और एसी बस का 200 रुपए कर दिया गया है। पहले 12 साल तक के बच्चों की एंट्री मुफ्त हुआ करती थी। अब इस छूट को घटाकर 6 साल कर दिया गया है। 6 से 12 साल के बच्चों की एंट्री फीस 100 रुपए तय कर दी गई है। जू में भी 50 रुपए का टिकट अब आम लोगों के लिए 100 रुपए का हो गया है।

Read More नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग

इस पूरे प्रोजेक्ट पर अभी 500 करोड़ रुपए और खर्च करने की रूपरेखा फाइलों में बनी हुई है। लेकिन फिलहाल विभाग की पहली प्राथमिकता जानवरों के रोजमर्रा के खर्च निकालना है। जंगल सफारी के साथ बिलासपुर के कानन पेंडारी में भी कॉरपोरेट एडॉप्शन लागू करने का प्रयास चल रहा है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ओपी यादव के अनुसार वन्य प्राणियों को औद्योगिक घरानों को गोद देने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। शुरुआत में कंपनियों को पत्र भेजे जा रहे हैं और इसके बाद ही निजीकरण या अन्य विकल्पों की तरफ कदम आगे बढ़ाया जाएगा।

Tags:

Latest News

10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून? 10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून?
300 करोड़ स्वाहा, फिर भी पर्यटक नदारद: बाघ-शेर पालने अब उद्योगपतियों के आगे हाथ फैलाएगा वन विभाग
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की 2008 वाली शिक्षक भर्ती का मामला राजभवन पहुंचा; सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल से मांगी दोषियों पर कार्रवाई, पूर्व कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी पर लटकी तलवार
Tula Sankranti 2026: तुला संक्रांति पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान? जानें पूजा विधि और पुण्य काल
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला