39 रुपए में बदली किस्मत: छत्तीसगढ़ के किसान ने ड्रीम 11 में जीते 4 करोड़

खेती के साथ डिजिटल दुनिया में भी कमाल: ऑनलाइन गेमिंग से करोड़पति बनने वाला किसान बना चर्चा का विषय

39 रुपए में बदली किस्मत: छत्तीसगढ़ के किसान ने ड्रीम 11 में जीते 4 करोड़
एक सही टीम, 39 रुपए और किस्मत का छक्का – किसान बना करोड़पति

बालोद/ जिंदगी कब और कैसे करवट ले ले, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां एक साधारण किसान रातों रात करोड़पति बन गया। गुरूर ब्लॉक के ग्राम भोथली निवासी कीर्तन कुमार साहू ने महज़ 39 रुपए की ऑनलाइन एंट्री से आईपीएल सेमीफाइनल मुकाबले में ड्रीम इलेवन पर 4 करोड़ रुपए की भारी-भरकम इनामी राशि जीत ली है।

परफेक्ट टीम बनाकर कीर्तन साहू ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया और चार करोड़ रुपये जीतकर प्रदेशभर में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। जीत की जानकारी सामने आने के बाद गांव में और उनके परिवार में जश्न का माहौल है।

कीर्तन साहू मूल रूप से किसान हैं और खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यूट्यूब से ऑनलाइन गेमिंग सीखना शुरू किया और करीब दो साल से ड्रीम इलेवन पर किस्मत आजमा रहे थे। उन्होंने बताया मैंने हर मैच में धैर्य से टीम बनाई और लगातार खेलता रहा। कई बार निराशा मिली, लेकिन हार नहीं मानी। आखिरकार इस बार सफलता ने मेरे दरवाजे पर दस्तक दी।

Read More एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित

पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए आईपीएल सेमीफाइनल मुकाबले में कीर्तन की बनाई टीम ने उन्हें पहले स्थान पर पहुंचाया। अगले दिन जब उन्होंने मोबाइल खोला, तब उन्हें पता चला कि वह करोड़पति बन चुके हैं। पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब ड्रीम इलेवन कंपनी से फोन आया और इनामी राशि उनके खाते में ट्रांसफर हुई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Read More मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक

अब कीर्तन इस धनराशि से जमीन और गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं। साथ ही एक छोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं, ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा, यह मेहनत की कमाई है, और मैं इसका सदुपयोग करना चाहता हूं।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे