रतनपुर महामाया मंदिर विवाद पर भाजपा का एक्शन, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रेहाना बेगम पद से मुक्त  

रतनपुर महामाया मंदिर विवाद पर भाजपा का एक्शन, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रेहाना बेगम पद से मुक्त  

बिलासपुर : रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में 22 अगस्त को हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई के बाद अब भाजपा संगठन ने भी इस मामले में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रतनपुर की महामंत्री रेहाना बेगम को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया है। पुलिस ने भी मामले में रेहाना बेगम के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा संगठन का कहना है कि पुलिस जांच के दौरान पार्टी पद पर बने रहने से जांच प्रभावित होने या किसी तरह की परेशानी खड़ी होने की आशंका को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी से हटाया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया मामला

जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त को महामाया मंदिर परिसर में रेहाना बेगम और एक अन्य व्यक्ति के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। इसी दौरान हुई घटना का किसी ने वीडियो बना लिया व सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा से जुड़े सोशल मीडिया समूहों के अलावा दूसरे प्लेटफार्म पर भी वीडियो शेयर किया जाने लगा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Read More Raipur News: फूल चौक की करोड़ों की वक्फ दुकान पर बड़ा फैसला, 45 दिन में कब्जा सौंपने का आदेश; किराये को लेकर था विवाद

जांच पूरी होने तक पद से रहेंगी बाहर

Read More Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति

भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रेहाना बेगम के खिलाफ पुलिस जांच चल रही है। ऐसी स्थिति में उन्हें संगठन की जिम्मेदारी पर बनाए रखना उचित नहीं माना गया। इसी वजह से उन्हें तत्काल प्रभाव से महामंत्री के पद से मुक्त किया गया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

दूसरे पक्ष की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

मामले में जहां रेहाना बेगम के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, वहीं विवाद में दूसरे पक्ष की भूमिका को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरे पक्ष की ओर से भी आरोप-प्रत्यारोप सामने आने की बात कही जा रही है। भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। ऐसे में पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही विवाद की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

मंदिर ट्रस्ट ने चार दुकानों को हटाने का दिया आदेश

विवाद के बाद महामाया मंदिर ट्रस्ट ने भी सख्त कदम उठाया है। ट्रस्ट की ओर से जारी आदेश में मंदिर परिसर में हुई घटना से श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचने का हवाला देते हुए चार दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया है। ट्रस्ट ने भागवत उर्फ राहुल पटेल की महामाया फ्लावर दुकान, ईश्वर प्रधान, चिकी प्रधान और राजू शर्मा गीता प्रेस पुस्तक को दुकान हटाने के लिए कहा है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित निर्देश का पालन नहीं करने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जा सकती है।

सोशल मीडिया से पुलिस और संगठन तक पहुंचा मामला

महामाया मंदिर परिसर में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद तेजी से बढ़ा। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की और अब भाजपा संगठन ने भी अपनी पदाधिकारी के खिलाफ कदम उठाया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 81 लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 81 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा