छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का जमीन व मकान की खरीदी बिक्री पर आया बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का जमीन व मकान की खरीदी बिक्री पर आया बड़ा फैसला

कोर्ट ने माना है कि धोखा देकर यह जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने जमीन व मकान खरीदने व बिक्री करने की रजिस्ट्री के संबंध में जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस रजनी दुबे की बैंच ने जमीन खरीद बिक्री से संबंधित एक विवाद पर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। इस […]


कोर्ट ने माना है कि धोखा देकर यह जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है।


बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने जमीन व मकान खरीदने व बिक्री करने की रजिस्ट्री के संबंध में जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस रजनी दुबे की बैंच ने जमीन खरीद बिक्री से संबंधित एक विवाद पर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि अगर रजिस्ट्री में लिखी गई रकम बेचने वाले को नही मिलती है ,तो ऐसी बिक्री विल्लेख शून्य घोषित होगी।साथ ही वादी की अपील को भी ख़ारिज कर दिया है।मोहम्मद अल्ताफ मेमन ने हाईकोर्ट में अपील करते हुए द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बस्तर द्वारा 9 सितंबर 2015 को पारित आदेश को चुनौती देते हुए बताया कि फनिद्र भारत की विप्लवद्ध में 8.60 हेक्टेयर भूमि का सौदा 19 लाख 72 हजार में होने के बाद 25 फरवरी 2015 को रजिस्ट्री हुई थी जिसमें 4 लाख 89 हजार रुपए चेक के माध्यम से और 11 हजार नगद विक्रेता को दिया गया था,शेष राशि 14 लाख 72 हजार का चेक दिया गया था,चेक की राशि का भुगतान किए बिना ही जमीन की रजिस्ट्री हो गई।इसके बाद जब बेचने वाले ने बैंक में चेक लगाया तो वह चेक बाउंस हो गया साथ ही खरीदने वाले ने बैंक में चेक से होने वाले भुगतान को भी रूकवा दिया था। ख़रीदने वाले ने पूरा पैसा नही दिया तो बिक्रेता ने जिला न्यायालय में याचिका दायर की।कोर्ट में बताया कि धोखा देकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है।निचली अदालत ने पैसा नही देने की वजह से उक्त रजिस्ट्री कैंसल करने का आदेश पारित कर दी।अपील कर्ता ने बताया कि खरीदी गई जमीन पर दूसरे लोगों का कब्ज़ा था इसलिए चेक को रोका गया था।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया है कि रजिस्ट्री में चेक नंबर व राशि बैंक का नाम दर्ज है तो बैंक में अगर चेक बाउंस हो गया तो ख़रीददार की रजिस्ट्री शून्य घोषित माना जायेगा। इस तरह से धोखा देकर रजिस्ट्री कराने वाले भूमाफियाओं में इस फैसले के बाद से खलबली मची हुई है।

Tags:

Latest News

खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म,  3 आरोपी गिरफ्तार खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच
अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी
Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल