कांग्रेस पार्टी का एटीएम बन गया था छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कांग्रेस पार्टी का एटीएम बन गया था छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कांग्रेस पार्टी का एटीएम बन गया था छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डौंडीलोहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा में बड़ी बात कही. भूपेश बघेल को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेव सट्टा एप बंद न हो, चलता रहे इसके लिए भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने […]

कांग्रेस पार्टी का एटीएम बन गया था छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डौंडीलोहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा में बड़ी बात कही. भूपेश बघेल को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेव सट्टा एप बंद न हो, चलता रहे इसके लिए भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है. जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुई है. ये छत्तीसगढ़ के लिए कितनी शर्म की बात है. कांग्रेस सरकार ने महादेव सट्टा एप से प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया।

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया था। महतारी वंदन योजना के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में हर महीने महतारियों को एक हजार रूपये देने का वादा था । जिसके अंतर्गत हमने प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त जारी की । उन्होंने कहा मैं यहाँ की माताओं-बहनों को बता देना चाहता हूँ कि अब पहले सप्ताह में नहीं, पहली तारीख में ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर देगी हमारी सरकार। वे यहाँ एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटाले की सारी हदें पार कर दी थी. शराब घोटाला किया, जिसके दो काउंटर थे. एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार के खाते में और दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल के खाते में जाता था. Also Read – महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर देगी हमारी सरकार: सीएम साय मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि मोदी जी ने 10 साल में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। मोदी सरकार सदैव गरीबों के लिए समर्पित रही है। मुख्यमंत्री बोले कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है इसलिए प्रभु राम हम सबके भांचा हैं. भव्य राम मंदिर के निर्माण से पूरे छत्तीसगढ़ वासी खुश हैं और गौरवान्वित हैं. मोदी जी ने पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाया। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं ।

Read More ‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'