Oppo Find X9s मचाएगा भारत में तहलका! लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक

Oppo Find X9s मचाएगा भारत में तहलका! लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक

भारतीय बाजार में जल्द Oppo Find X9s की एंट्री होने वाली है, लॉन्च से पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है. पता चला है कि ये फोन भारत में ग्लोबल वर्जन से थोड़ी कम कीमत में लॉन्च हो सकता है. 21 मई को लॉन्च होने वाला ये फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा, हाल ही में एक टिप्स्टर ने इस फोन की कीमत से जुड़ी जानकारी को शेयर किया है.

Oppo Find X9s Price in India (लीक)
इस ओप्पो स्मार्टफोन की कीमत 79,999 रुपए से शुरू हो सकती है. यह कीमत हैंडसेट की ग्लोबल कीमत से थोड़ी कम है. याद दिला दें कि मलेशिया में इस फोन को MYR 3599 (लगभग 85,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था. इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि ये दोनों स्मार्टफ़ोन कंपनी की साइट के अलावा Flipkart और Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Oppo Find X9s Specifications (लीक)
इंडियन वर्जन में ग्लोबल वर्जन वाले फीचर्स ही मिलने की उम्मीद है. ग्लोबल लेवल पर ओप्पो के इस फोन में 6.59 इंच फुल एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले है, ये फोन 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई के साथ आता है. कैमरा की बात करें तो सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है.

Read More Smart Gadgets Privacy Risk: घर का Smart TV, Camera और Robot Vacuum बन सकता है जासूसी का रास्ता? जानें कैसे बचाएं अपनी Privacy

Oppo Find X9s Features (कंफर्म)
भारतीय बाजार में उतारे जाने वाले वेरिएंट में 3nm ऑक्टा MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर होगा. इसके अलावा 7025 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी, कैमरा की बात करें तो फोन Hasselblad ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम से लैस होगा, इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कलरओएस 16 पर काम करेगा.

Read More WhatsApp New Feature: अब बच्चों के WhatsApp पर पैरेंट्स का कंट्रोल, चैट नहीं देख पाएंगे! जानें क्या बदला

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप