खाकी वर्दी पर आरोप: रात भर बीच सड़क गुंडागर्दी, युवक का सिर फूटा.. जिसने पुलिस बुलाया उसके परिजनों को भेजा जेल!

खाकी वर्दी पर आरोप: रात भर बीच सड़क गुंडागर्दी, युवक का सिर फूटा.. जिसने पुलिस बुलाया उसके परिजनों को भेजा जेल!

रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अवंति विहार के विजय नगर चौक में तीन दिन पहले पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एकपक्ष पर कार्यवाही कर चार लोगो को जेल भेज दिया, उधर दूसरे पक्ष की शिकायत पर अब तक कार्यवाही नहीं हुई है। बीते दिनों चार दिन पहले 24 जनवरी […]

रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अवंति विहार के विजय नगर चौक में तीन दिन पहले पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एकपक्ष पर कार्यवाही कर चार लोगो को जेल भेज दिया,

उधर दूसरे पक्ष की शिकायत पर अब तक कार्यवाही नहीं हुई है। बीते दिनों चार दिन पहले 24 जनवरी की रात विजय नगर चौक में कार पार्किंग को लेकर करण जायसवाल और आशुतोष मिश्रा के बीच कहासुनी हो गया था, विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने जमकर मारपीट हुई। आधी रात हुए हंगामे को शांत कराने कई थानों के सीएसपी दलबल के साथ पहुंचे थे। आशुतोष मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने चार युवको जेल भेज दिया है।

Read More मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला

Read More बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज

 

उधर दूसरे पक्ष ने भी उसी रात कार्यवाही करने आवेदन दिया था जिस पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है। शिकायतकर्ता दिशा जायसवाल के अनुसार 24 जनवरी की रात साढ़े बजे से शुरू हुआ विवाद आधी रात तक चलता। एक पक्ष खुलेआम बीच सड़क पर गुंडागर्दी करता रहा और पुलिस बचाव कराती रही। तीन थानों के सीएसपी मौके पर डटे रहे और आधी रात अपराध दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार युवक ज्यादा उत्पात मचा रहे थे ऐसे में सुरक्षा के दृष्टि से विधानसभा थाना ले जाया गया था। पीड़िता के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में भी भीड़ ने उन्हें मारा है। उधर खम्हारडीह थाना प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि “दोनों पक्षों से शिकायत मिली है, एक पक्ष पर अपराध दर्ज कर चार लोगो को जेल भेजा गया है दूसरे पक्ष के शिकायत की जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।”

Tags:

Latest News

सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार
महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज