एन एच मामले में CBI ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, रिश्वत मामले में जब्त किए 1 करोड़ रुपए

एन एच मामले में CBI ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, रिश्वत मामले में जब्त किए 1 करोड़ रुपए

एन एच मामले में CBI ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, रिश्वत मामले में जब्त किए 1 करोड़ रुपए नागपुर :  सीबीआई ने 20 लाख रुपये की रिश्वतखोरी में NHAI (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के जीएम और डीजीएम और एक निजी कंपनी के 2 निदेशकों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने […]

एन एच मामले में CBI ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, रिश्वत मामले में जब्त किए 1 करोड़ रुपए

नागपुर :  सीबीआई ने 20 लाख रुपये की रिश्वतखोरी में NHAI (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के जीएम और डीजीएम और एक निजी कंपनी के 2 निदेशकों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने रिश्वत की रकम समेत 1.1 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. मामला 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने से संबंधित है. जो कि एनएचएआई के 2 अधिकारियों द्वारा ली गई थी. आरोप है कि NHAI के अधिकारियों ने आउटर रिंग रोड परियोजना के लिए रिश्वत के बदले लंबित बिलों के प्रोसेसिंग और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने समेत लंबित मामलों को निपटाने के लिए राशि स्वीकार की थी. दोनों आरोपी सरकारी अधिकारी हैं और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में उच्च पदों पर तैनात हैं. आरोपियों में से एक नागपुर में प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) का जनरल मैनेजर है, उसकी पहचान अरविंद काले के रूप में की गई है, जबकि दूसरा आरोपी एमपी के हरदा में एनएचएआई का डिप्टी जनरल मैनेजर ब्रिजेश कुमार साहू है. इसके साथ ही भोपाल स्थित निजी कंपनी के 2 निदेशकों और 2 कर्मचारियों, अनिल बंसल और कुणाल बंसल पर भी रिश्वतखोरी के आरोप हैं ।

सीबीआई ने एनएचएआई, निजी कंपनी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है कि वे लंबित बिलों की प्रोसेसिंग, कम्पलीशन प्रमाण पत्र जारी करने, दिए गए कार्यों की प्रगति के बदले अपने कर्मचारियों के माध्यम से एनएचएआई अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे। आरोप है कि उक्त निजी कंपनी के कर्मचारियों ने नागपुर और मध्य प्रदेश में आरोपियों को रिश्वत दी. इसके अलावा यह भी आरोप है कि नागपुर में उक्त महाप्रबंधक (जीएम) और डिप्टी जीएम को 25 लाख रुपये की रिश्वत दी जाने की संभावना थी. उक्त निजी कंपनी के एक कर्मचारी कृष्णा द्वारा एनएचएआई के दोनों अधिकारियों को 20 लाख रुपये की कथित रिश्वत दिए जाने के बाद सीबीआई अधिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल के बाद गिरफ्तारियां की गईं. जानकारी के मुताबिक इस केस में विस्तृत जांच चल रही है, आरोपियों के कई दफ्तरों और आवासों पर तलाशी ली जा रही है. सीबीआई की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं ।

Read More US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद