धमतरी में धर्मांतरण विवाद: महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से, पुलिस और प्रशासन की समझाइश से शांत हुआ तनाव

धमतरी में धर्मांतरण विवाद: महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से, पुलिस और प्रशासन की समझाइश से शांत हुआ तनाव

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बोराई गांव में एक धर्मांतरित महिला के शव के अंतिम संस्कार को लेकर देर रात तक विवाद चला। ग्रामीणों और स्थानीय हिंदू संगठनों ने परिजनों को शव दफनाने से रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

कई घंटों की बैठक और समझाइश के बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार करने पर सहमति जताई। इसके साथ ही मृतक के परिजनों ने ईसाई धर्म छोड़ने का लिखित सहमति पत्र भी दिया।comp-2_1766734568

शव दफनाने से पहले विवाद
बोराई गांव की यह महिला साहू परिवार की थी और उसने पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। 24 दिसंबर की शाम महिला की मृत्यु के बाद अगले दिन जब परिजन शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने विरोध किया। उनके अनुसार महिला ने धर्मांतरण किया था और इसलिए उसे गांव में दफनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।comp-7-1_1766734485

Read More बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी

पुलिस और प्रशासन का हस्तक्षेप
विवाद बढ़ने पर एसडीएम, एएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस ने परिजनों से सलाह दी कि अंतिम संस्कार स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाए। पहले शव को नगरी ले जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण मान गए और मामला शांत हुआ।comp-51-41766666555_1766734543

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

ईसाई धर्म से दूरी का सहमति पत्र
परिजन और परिवार ने बैठक में लिखित सहमति दी कि वे अब ईसाई धर्म से दूर रहेंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार के धर्मांतरण या प्रचारक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में ऐसा होता है, तो वे गांव छोड़ देंगे।

पुलिस का बयान
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा, "बोराई गांव में साहू समाज की महिला की मृत्यु के बाद कुछ विवाद उत्पन्न हुए थे। प्रशासन और समाज की बैठक के जरिए मामले का सामाजिक स्तर पर समाधान किया गया। वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है।"

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला