आज का राशिफल 19 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

आज का राशिफल 19 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

नई दिल्ली। आज गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में संचार करेंगे। सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर व्याघात योग समाप्त होकर हर्षण योग शुरू होगा। वहीं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। आज पंचक भी है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार कुछ राशियों को कारोबार और करियर में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को आर्थिक फैसले लेते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, शिक्षा और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के मन में आज कामकाज को लेकर नए विचार आ सकते हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा, लेकिन काम पूरा नहीं होने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। इसलिए पहले से योजना बनाकर आगे बढ़ें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छी डील मिलने के संकेत हैं। शाम का समय परिवार और बच्चों के साथ बिताना सुखद रहेगा।

Read More आज का राशिफल 17 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, किस राशि को होगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2

Read More आज का राशिफल 18 नवंबर 2026: अक्षय नवमी पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मेष से मीन तक जानें अपना भविष्य

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मेहनत के दम पर आप परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी और किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज निजी और आधिकारिक जानकारियां साझा करते समय सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर होगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर मिलने और पढ़ाई में रुचि बढ़ने के योग हैं।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में निवेश की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मेडिकल प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नया अनुबंध होने की संभावना है। विद्यार्थियों को योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश करने से पहले सभी पहलुओं की जांच जरूर करें। किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। बातचीत में विनम्रता रखें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज सफलता के अच्छे संकेत हैं। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। परिवार और संतान की ओर से सुख मिलेगा।

शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 9

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए कामकाज की परिस्थितियां बेहतर रहेंगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है। माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग मिलने से शिक्षा एवं करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5

मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें। व्यापार में नई परियोजनाएं लाभ दे सकती हैं। जीवनसाथी की सलाह उपयोगी साबित होगी। ऑफिस में सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ विवाद से बचें। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में धन लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद हो सकती है। आपकी रचनात्मकता लोगों को प्रभावित करेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। घर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऑफिस का कोई पुराना उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। कारोबार में नए लोगों से जुड़ने और दूसरे शहर की यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है। इसे व्यक्तिगत जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों का एकमात्र आधार न बनाएं।

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 19 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? आज का राशिफल 19 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
रायपुर में मासूमों के सौदागरों का पर्दाफाश! तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो अस्पताल भी जांच के घेरे में
बेमेतरा में विधायक ईश्वर साहू का डांस वीडियो वायरल, महिला कलाकार के साथ थिरकते आए नजर
मोहला में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या; गिरफ्तार
सोनिया गांधी की किताब पर सियासी संग्राम: शिंदे गुट ने फाड़े पन्ने, बैन की मांग; YSRCP और BRS ने भी उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा पर बड़ा फैसला: बस्तर के 47 नेताओं की सुरक्षा खत्म, 100 से अधिक की घटाई गई सिक्योरिटी
अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर खूनी संघर्ष, 19 साल के मयंक की मौत, दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और धारदार हथियार
DMF घोटाले में अनिल टूटेजा की मुश्किलें बरकरार, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
रेलवे से चोरी, चार मामलों में सजा, फिर भी नहीं सुधरा आरोपी, हाईकोर्ट ने जमानत ठुकराई
लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक