घंटों के भारी विरोध बाद प्रशासन ने मानी किसानों की मांग, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

घंटों के भारी विरोध बाद  प्रशासन ने मानी किसानों की  मांग, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

IMG-20260125-WA0004 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के किसानों की मांग को प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। सत्यापन के तुरंत बाद टोकन काटने की प्रक्रिया पूरी करने और सभी भौतिक सत्यापन कर टोकन काटने का निर्देश एसडीएम द्वारा जारी कर दी गई है। 

     दरअसल बीते कई दिनों से जिले के किसानों को धान बेचने के लिए कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। जहां किसानों का धान मंडी में टोकन काटना बंद कर दिया गया था। धान का टोकन नहीं कटने से परेशान सैंकड़ों किसान शनिवार को SDM कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थें। कई घंटों के भारी विरोध के बाद अंततः प्रशासन ने किसानों की मांग मान ली और उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश जारी किए।

 

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

दफ्तर के बाहर रातभर बैठने की थी तैयारी

Read More Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR

 

    जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों से आए किसान पिछले कई दिनों से टोकन के लिए भटक रहे थे। जब उनकी फरियाद नहीं सुनी गई, तो वे अपनी गुहार लेकर SDM कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों द्वारा सुध न लेने पर किसान आक्रोशित हो गए और दफ्तर के बाहर परिसर में ही धरने पर बैठ गए। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राजनीतिक समर्थन का हुआ असर 

 किसानों के धरने की खबर फैली, कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके समर्थन को आ गए । रात होने के बावजूद किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों के इस एकजुट प्रदर्शन और बढ़ते दबाव को देखते हुए एसडीएम वर्षा बंसल तत्काल हरकत में आईं। उन्होंने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान का आश्वासन दिया।

एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश:

प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल राहत का मार्ग प्रशस्त किया। एसडीएम वर्षा बंसल ने जिले के सभी समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो वास्तविक किसान हैं, उनका भौतिक सत्यापन तत्काल कर तुरंत बाद टोकन काटने की प्रक्रिया पूरी की जाए। किसानों को छोटी समस्याओं के लिए SDM कार्यालय के चक्कर लगाना न पड़े।

 

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार