आखिर सदन में सोनिया गांधी को क्यों कहना पड़ा स्मृति ईरानी को ,….… “यू डोंट टॉक टू मी”

आखिर सदन में सोनिया गांधी को क्यों कहना पड़ा स्मृति ईरानी को ,….…”यू डोंट टॉक टू मी” नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन के आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और अधीर रंजन पर तीखा […]

आखिर सदन में सोनिया गांधी को क्यों कहना पड़ा स्मृति ईरानी को ,….…”यू डोंट टॉक टू मी”

नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन के आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और अधीर रंजन पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता दोनों से माफी की मांग की है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी बहस हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष का अंदाज धमकी भरा था और उन्होंने हमारी एक सांसद को ‘यू डोंट टॉक टू मी’ कहा।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर भाजपा सोनिया गांधी से माफी की मांग कर रही थी। अपना नाम लिए जाने पर सोनिया गांधी सांसद रमा देवी के पास आईं और उनसे पूछा कि उनका नाम क्यों लिया जा रहा है। इसी दौरान स्मृति ईरानी उनके पास आईं। सोनिया ने कहा कि ‘राष्ट्रपत्नी’ बयान पर अधीर रंजन चौधरी माफी मांग चुके हैं।
बताया जा रहा है कि इसे लेकर सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोक झोंक हुई। इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने स्मृति से कहा-‘यू डोंट टॉक टू मी’। नोक-झोंक बढ़ने पर अन्य सांसद बीच बचाव करते हुए सोनिया गांधी को वहां से ले गए।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा है कि सदन में सोनिया गांधी का बात करने का अंदाज धमकी भरा था। उन्होंने भाजपा सांसदों को धमकाया। वित्ती मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अपने बयान के लिए अधीर रंजन चौधरी माफी मांग चुके हैं। वह देश को गुमराह कर रही हैं। चौधरी ने कहा है कि उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

सदन में सोनिया गांधी जब हमारी वरिष्ठ सहयोगी रमा देवी के पास आईं तो कुछ सांसदों को महसूस हुआ कि उन्हें धमकी दी जा रही है। इसी दौरान हमारी एक सहयोगी उनके पास आईं तो सोनिया गांधी ने कहा-यू डोंट टॉक टू मी।’

Read More डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'