आखिर हिस्ट्रीशीटर,जिलाबदर को कैसे बनाया कांग्रेस ने अपना संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सूची में संजू त्रिपाठी का नाम और पुलिस पार्टी करती रही खंडन देखे लिस्ट

आखिर हिस्ट्रीशीटर,जिलाबदर को कैसे बनाया कांग्रेस ने अपना संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सूची में संजू त्रिपाठी का नाम और पुलिस पार्टी करती रही खंडन देखे लिस्ट

आखिर हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर को कैसे बनाया कांग्रेस ने अपना संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सूची में संजू त्रिपाठी का नाम और पुलिस पार्टी करती रही खंडन देखे लिस्ट बिलासपुर : न्यायधानी में एक हिस्ट्रीशीटर की सुपारी किलिंग के बाद पुलिस और कांग्रेस पार्टी संजू त्रिपाठी को कांग्रेसी मानने से इनकार करती रही है […]

आखिर हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर को कैसे बनाया कांग्रेस ने अपना संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सूची में संजू त्रिपाठी का नाम और पुलिस पार्टी करती रही खंडन देखे लिस्ट

बिलासपुर : न्यायधानी में एक हिस्ट्रीशीटर की सुपारी किलिंग के बाद पुलिस और कांग्रेस पार्टी संजू त्रिपाठी को कांग्रेसी मानने से इनकार करती रही है । कांग्रेस के लिस्ट में संजू उर्फ प्राण त्रिपाठी जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में संयुक्त महामंत्री दर्ज है । सूत्रों के मुताबिक बिलासपुर जिले में हर दूसरा कांग्रेसी जमीन के धंधे में जुड़ा हुआ है। सत्ताधारी पार्टी के होने के कारण पुलिस का सपोर्ट भी मिलता रहता है ।आलम यह है कि संजू त्रिपाठी जैसे कई हिस्ट्रीशीटर खाली निजी जमीनों पर बलात कब्जा करने में लगे हुए हैं ।कई ऐसे भी उदाहरण सामने आए हैं जहां जमीन की सुरक्षा के लिए लोग बाउंड्री वाल बना रहे हैं। जमीन के धंधे में आपसी रंजिश बढ़ रही है। जिससे गैंगवार का खतरा मंडरा रहा है सकरी तुर्काडीह बाईपास के पास बुधवार अपराह्न करीब 4:15 बजे संजू त्रिपाठी 38 वर्ष पर पेशेवर हत्यारों ने फायरिंग की जिसमें संजू की मौके पर ही मौत हो गई ।

संजू जिस गाड़ी एम जी हेक्टर में था उसमें जिला कांग्रेस महामंत्री लिखा हुआ था।

Read More Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मीडिया में जब कांग्रेस पार्टी के नेता की हत्या की खबरें आनी शुरू हुई तो पुलिस और कांग्रेस पार्टी दोनों ने कांग्रेस का सदस्य होने से एक सिरे से खारिज कर दिया ।।पुलिस ने आनन-फानन में 40 पेज का हिस्ट्रीशीटर लिस्ट भी जारी किया, जिसमें संजू त्रिपाठी के खिलाफ दर्ज अपराध की डिटेल थी।

Read More विशेष बातचीत: नक्सल मोर्चे से साइबर स्पेस तक — सुरक्षा कैसे गढ़ रही है छत्तीसगढ़ का नया भविष्य

लाल घेरे में संजू और प्राण त्रिपाठी का नाम है

के प्रभारी महामंत्री प्रशासन ने यह लिस्ट जारी की थी ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब संजू त्रिपाठी को कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी बनाया गया तब क्या पदाधिकारियों को इस बात की खबर नहीं थी गौरतलब है कि स्कूटनी और प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा के आधार पर नियुक्ति की जाती है संजू त्रिपाठी के खिलाफ ढेरों शिकायतें और केस दर्ज है रासुका की कार्रवाई हो चुकी है फिर भी उसे कांग्रेसमें पदाधिकारी बनाने के बाद संगठन के नेता यह मानने से इनकार करते रहे या भी खबरें आ रही है कि कांग्रेसका पदाधिकारी होने के कारण पुलिस भी मदद करती रही है ।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट जिसमें साफ लिख रही है की संजू त्रिपाठी का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

प्रेस नोट
आज दिनाॅक 14.12.22 को शाम करीब 04.15 बजे थाना सकरी जिला बिलासपुर के तुर्काडीह बायपास चैक में एक वाहन एम जी हेक्टर सफेद रंग की क्रमांक सी जी 10 ए जेड 2608 में बैठे युवक पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारकार हत्या कर दी गई है, उपरोक्त शव की पहचान संजु त्रिपाठी पिता जय नारायण त्रिपाठी उम्र करीब 38 साल साकिन कुदुदण्ड के रूप में हुई है। घटना की सूचना तत्काल मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर मौके पर पहॅूचकर बिलासपुर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु निर्देश दिये है। एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना सकरी की संयुक्त टीम रवाना हो चुकी है। मृतक संजु त्रिपाठी का संबंध किसी राजनैतिक पार्टी से नहीं है।

हमले के दौरान घर पर था छोटा भाई कपिल

संजू त्रिपाठी के ऊपर जिस समय गोली चल रही थी तब कपिल अपने घर पर ही मौजूद था । इसके बाद वह घर से निकला ऐसी भी खबरें आ रही है कि कपिल ने ही अपने पिता को संजू की हत्या होने की जानकारी दी ,सूत्रों के मुताबिक संजू ने जब कपिल पर फरसे से हमला किया था, तब पहले तो पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज नहीं किया ,लेकिन बाद में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास का अपराध धारा 307 के तहत दर्ज किया गया था लेकिन बाद में कैसे हटाया गया यह भी संदेह के दायरे में हैं। इसे लेकर कपिल में गुस्सा था। पुलिस इसी आधार पर कपिल को प्राइम सस्पेक्ट मान रही है। हालांकि कुछ जानकार जमीन के धंधे में किसी और से रंजिश के कारण भी हत्या की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में
कोरोना के बाद भी PPE किट की सप्लाई जारी, जरूरी दवाओं का इंतजार! छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लाई सिस्टम पर उठे सवाल
₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस
ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका
अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता
16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू
Ganpati Visarjan 2026: विसर्जन से पहले टूट जाए गणपति बप्पा की मूर्ति, तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यताएं
रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम