अपर महाधिवक्ता पीके गिरि को हाईकोर्ट जज बनाने की सिफारिश

अपर महाधिवक्ता पीके गिरि को हाईकोर्ट जज बनाने की सिफारिश

अपर महाधिवक्ता पीके गिरि को हाईकोर्ट जज बनाने की सिफारिश प्रयागराज : सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने प्रवीण कुमार गिरि को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। उनकी नियुक्ति से जजों की कमी कम होगी, क्योंकि इस समय हाईकोर्ट में 80 जज कार्यरत हैं। प्रयागराज, :  सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट […]

अपर महाधिवक्ता पीके गिरि को हाईकोर्ट जज बनाने की सिफारिश

प्रयागराज : सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने प्रवीण कुमार गिरि को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। उनकी नियुक्ति से जजों की कमी कम होगी, क्योंकि इस समय हाईकोर्ट में 80 जज कार्यरत हैं।


प्रयागराज, :  सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता प्रवीण कुमार गिरि को एशिया के सबसे बड़े इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर न्यायाधीश की शपथ लेंगे। पीके गिरि के न्यायाधीश बनाए जाने से जजों की कमी से जूझ रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक रिक्ति कम हो जाएगी। 160 न्यायाधीशों वाले इस उच्च न्यायालय में इस समय चीफ जस्टिस सहित 80 न्यायाधीश कार्यरत हैं। पीके गिरि के न्यायाधीश बनने से जनवरी माह के पहले सप्ताह में आधे से कम होने जा रही यह संख्या फिर आधी हो जाएगी क्योंकि छह जनवरी को एक न्यायाधीश रिटायर हो रहे हैं।

Read More डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को मिला डीजीपी का प्रभार, सरकार ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय सेना में वारंट अफसर रहे आजमगढ़ के अहरौला थाने के विशुनपुरा बुआपुर गांव निवासी कोमल प्रसाद गिरि के घर 20 जनवरी 1975 को जन्मे प्रवीण कुमार गिरि की प्रारंभिक शिक्षा गांव के जनता इंटर कॉलेज में हुई। इसके बाद उन्होंने बीए, एलएलबी और एलएलएम इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। उन्होंने सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया रहे वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद देव गिरि एवं उनके पुत्र शशांक देव गिरि के संरक्षण में हाईकोर्ट में वर्ष 2002 में वकालत शुरू की। वह मुख्य रूप से फौजदारी की वकालत करते रहे। वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने उन्हें अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता बनाया और बाद में अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया। यहां प्रयागराज में ट्रांसपोर्टनगर निवासी प्रवीण कुमार गिरि सबसे कम उम्र में अपर महाधिवक्ता बने।

Read More बिल्हा में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगा लगाम, अब वेतन से लेकर नौकरी तक पर रहेगी नजर

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप