59 साल के जज ने 9 साल छोटी वकील से रचाई शादी

59 साल के जज ने 9 साल छोटी वकील से रचाई शादी

59 साल के जज ने 9 साल छोटी वकील से रचाई शादी झारखंड: गोड्डा में एक रोचक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. यहां एक वकील और जज के बीच पहले प्यार हुआ और अब दोनों ने शादी रचा ली. जज 59 साल के हैं और वे 9 साल छोटी वकील और बीजेपी नेत्री […]

59 साल के जज ने 9 साल छोटी वकील से रचाई शादी

झारखंड: गोड्डा में एक रोचक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. यहां एक वकील और जज के बीच पहले प्यार हुआ और अब दोनों ने शादी रचा ली. जज 59 साल के हैं और वे 9 साल छोटी वकील और बीजेपी नेत्री दुल्हन के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. दूल्हा बने जज चारा घोटाले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाकर चर्चा में आए थे. जज सिंह का अगले साल रिटायरमेंट होने जा रहा है. कहते हैं बार और बेंच में एक खास किस्म की दूरी होती है- एक डिफरेंस होता है. लेकिन प्रेम में ऐसी शक्ति है जो किसी भी दूरी को पाट देता है. जी हां, चारा घोटाले जैसे चर्चित मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले कड़क मिजाज जज शिवपाल सिंह (59 साल) भी प्यार में अपना दिल दे बैठे. उन्होंने यहां तेजतर्रार महिला वकील नूतन तिवारी (50 साल) से शादी रचा ली है. नूतन को झारखंड में तेजतर्रार भाजपा नेत्री के रूप में जाना जाता है. गोड्डा के एक वकील इस शादी के साक्षी बने. उन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि जज शिवपाल सिंह की पत्नी का करीब दो दशक पहले देहांत हो गया था. गोड्डा की तेजतर्रार भाजपा नेत्री और बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता नूतन तिवारी के पति का भी कुछ साल पहले देहांत हो गया था. अच्छी बात यह है कि दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से ये शादी की है. जज शिवपाल सिंह के दो बेटे हैं और नूतन तिवारी का भी एक बेटा है. जज शिवपाल सिंह गोड्डा में करीब 3 साल से जज की कुर्सी संभाले हैं. मजे की बात यह रही कि बार और बेंच के बीच यह प्यार कब पनपा, साथी वकीलों को कानों कान खबर तक ना हुई. अब अधिवक्ता और जज दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं. साथी अधिवक्ताओं ने शादी पर खुशी जाहिर की है.

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह
हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी, महिला आरक्षण मामले में स्वास्थ्य सचिव और PSC सचिव को अवमानना नोटिस
चर्चित सीडी कांड सहित सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट
CG Crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी! सुकमा पुलिस ने 223 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोचा
नक्सलियों के नाम पर दहशत की साजिश! फर्जी बैनर लगाने के आरोप में BJP नेता समेत 2 गिरफ्तार
मोबाइल में लिखा 'गॉड मुझे बुला रहे हैं.........', और झूल गया फांसी पर
छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में
CM Vishnu Deo Sai Announcement: सावन से पहले भोरमदेव पहुंचे सीएम साय, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक; कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
सक्ती राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट की दखल, कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर राज्य और आरोपी को नोटिस
रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल
रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर