लॉटरी किंग के ठिकानों से अब तक 12 करोड़ 41 लाख जब्त, छापेमारी जारी

लॉटरी किंग के ठिकानों से अब तक 12 करोड़ 41 लाख जब्त, छापेमारी जारी

लॉटरी किंग के ठिकानों से अब तक 12 करोड़ 41 लाख जब्त, छापेमारी जारी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को देश के जाने-माने लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन और उसकी कंपनी मैसर्स फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कई प्रदेशों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने 12.41 […]

लॉटरी किंग के ठिकानों से अब तक 12 करोड़ 41 लाख जब्त, छापेमारी जारी

दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को देश के जाने-माने लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन और उसकी कंपनी मैसर्स फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कई प्रदेशों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने 12.41 करोड़ कैश और 6.42 करोड़ की एफडीआर जब्त की। ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए एक्ट के अंतर्गत की। बताया जा रहा है कि सोमवार को ईडी ने एक अभियान चलाकर सैंटियागो मार्टिन और उसकी कंपनी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, मेघालय में छापेमारी की। इन राज्यों में की गई इस छापेमारी में सैंटियागो मार्टिन के कई दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

इससे पहले भी 14 नवंबर को ईडी ने उसके करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बताया यह भी जा रहा है कि उसने चुनावी बॉन्‍ड के माध्यम से कई राजनीतिक दलों को लगभग 1300 करोड़ रुपये का चंदा भी दिया था। ज्ञात हो कि इससे पहले ईडी ने यह छापेमारी फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर बैंक खाते खुलवाने के मामले में मुंबई और गुजरात में कई जगहों पर की थी। इस मामले में ईडी ने एक सिराज अहमद नाम के व्यक्ति पर भी छापेमारी की थी। उस पर आरोप है कि उस ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के दस्तावेजों के सहारे बैंक खाते खुलवाए और इसके बाद उससे 100 करोड़ की लेनदेन की। ईडी के मुताबिक, इन फर्जी दस्तावेजों के सहारे कुल 13 बैंक खाते खोले गए थे। इन खातों के जरिए 2,200 से ज्यादा लेनदेन किए गए। इस लेनदेन से कुल 112 करोड़ रुपये क्रेडिट हुए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, डेबिट साइड में 315 करोड़ रुपये का लेनदेन होने की बात कही जा रही है। इन खातों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के संकेत मिल रहे हैं। इससे प्राप्त धन का उपयोग कई राज्यों में किए जाने की आशंका जताई गई है

Read More रायपुर में दिवाली से पहले पुलिस का एक्शन, चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 चाकू जब्त

Tags:

Latest News

छठ महापर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए तारीख और गाड़ी नंबर छठ महापर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए तारीख और गाड़ी नंबर
रायपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ड्रग तस्करी का आरोपी मुशर्रफ, 5 ग्राम ड्रग के साथ हुआ था गिरफ्तार
दीपक - बरखा के खिलाफ एक और मामला दर्ज, एटमॉस्फियर रेस्तरां वाली जमीन बेचने के नाम पर 36 लाख की ठगी, पैसे मांगे तो बोले- झूठे केस में फंसा देंगे
कोरबा में चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मतगणना की मांग नहीं करने पर भी खारिज नहीं होगी चुनाव याचिका, पंचायत चुनाव को लेकर अहम टिप्पणी
नगर निगम की सील तोड़ने के आरोप में बरखा टंडन गिरफ्तार,6 नवंबर को पति दीपक टंडन हुआ था अरेस्ट....
कोरबा में दो दर्दनाक घटनाएं: पटाखा नहीं देने पर 15 साल के किशोर ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग की हत्या, बेटे की मौत के गम में महिला ने लगाई फांसी
अरपा तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 50 से ज्यादा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जगदलपुर में महिला गैंग की 1.75 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, मोती ज्वेलर्स से 1200 ग्राम सोना पार; 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत
स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप
सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान