डॉक्टर की हत्या की साजिश में पत्नी भी शरीक, प्रेमी सहित 5 गिरफ्तार, एक फरार!

डॉक्टर की हत्या की साजिश में पत्नी भी शरीक, प्रेमी सहित 5 गिरफ्तार, एक फरार!

डॉक्टर की हत्या की साजिश में पत्नी भी शरीक, प्रेमी सहित 5 गिरफ्तार, एक फरार! मध्यप्रदेश इंदौर के होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 27 दिसंबर की रात क्लिनिक में मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर की हत्या कर दी थी। इस हत्या की साजिश अवैध संबंधों का विरोध […]

डॉक्टर की हत्या की साजिश में पत्नी भी शरीक, प्रेमी सहित 5 गिरफ्तार, एक फरार!

मध्यप्रदेश इंदौर के होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 27 दिसंबर की रात क्लिनिक में मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर की हत्या कर दी थी। इस हत्या की साजिश अवैध संबंधों का विरोध करने को लेकर की गई। इस साजिश में मृतक की पत्नी सोनाली भी शामिल थी। उसके प्रेमी वकील संतोष शर्मा ने इस हत्या की रची थी। उसने अलीगढ़ के भाड़े के शूटरों को सुपारी देकर ये हत्या करवाई।

बताया गया कि सुनील साहू और सोनाली की शादी को डेढ़ साल ही हुए थे। सोनाली उज्जैन की रहने वाली थी। शादी के बाद भी उसका संतोष शर्मा से प्रेम जारी रहा। पति सुनील ने पत्नी के मोबाइल में संतोष से उसकी चैटिंग देख ली थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच नाराजी चल रही थी। पति की हत्या की साजिश पत्नी भी शामिल थी और उसे पूरी प्लानिंग की जानकारी थी। इसलिए पुलिस ने उसे भी आरोपियों में शामिल किया है ।

Read More कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED; BDS ने किया नष्ट

वकील संतोष ने अपने साथ पढ़े अलीगढ़ के दोस्त से मदद मांगी, तो उसने डेढ़ लाख रुपए में दो शूटरों को सुपारी दी। डॉ की पत्नी, अलीगढ़ के उसके दोस्त, एक शूटर को गिरफ्तार और हत्या को अंजाम देने के लिए संतोष की मदद करने वाले उसके वकील दोस्त सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में उपयोग किया गया देशी कट्टा भी जब्त कर लिया। पुलिस को चकमा देकर मुख्य षड्यंत्रकारी वकील संतोष कोर्ट में पेश हो गया। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर सभी एंगल की जांच करेगी।
27 दिसंबर की देर रात 10 बजे के लगभग होम्योपैथिक डॉ सुनील साहू की उनके कुंदन नगर स्थित जीवनधारा क्लिनिक में मरीज बनकर आए तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की एसीपी रुबिका मिज़वानी ने बताया कि हत्याकांड में सबसे पहले डॉ की पत्नी सोनाली साहू को गिरफ्तार किया गया था।

Read More पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी

रविवार को उज्जैन के वकील संतोष उसके दोस्त मनोज सुमन, वेटरनरी डॉक्टर प्रकाश यादव निवासी देवकी नगर थाना महुआखेड़ा अलीगढ़ उत्तरप्रदेश, संग्रामसिंह ठाकुर निवासी देवकीनगर अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड का मुख्य षड्यंत्रकारी वकील संतोष शर्मा इंदौर कोर्ट में पेश हो गया, वहीं एक शूटर हुल्लन उर्फ हुल्ला यादव निवासी अलीगढ़ फरार है। शूटर से हत्याकांड में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार