महाराष्ट्र की शिंदे सरकार कांग्रेस के नक्शे कदम पर वफ्फ बोर्ड को देगी 2 करोड

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार कांग्रेस के नक्शे कदम पर वफ्फ बोर्ड को देगी 2 करोड

शिंदे सरकार ने जहां अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए वक्फ बोर्ड को 2 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। वहीं सरकार के इस फैसले का विश्व हिंदू परिषद  ने कड़ा विरोध जाहिर किया है। मामले पर मिली जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक विकास विभाग के एक सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक वक्फ बोर्ड को इस वित्तीय […]

शिंदे सरकार ने जहां अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए वक्फ बोर्ड को 2 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। वहीं सरकार के इस फैसले का विश्व हिंदू परिषद  ने कड़ा विरोध जाहिर किया है। मामले पर मिली जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक विकास विभाग के एक सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक वक्फ बोर्ड को इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अल्पसंख्यक कल्याण के लिए निर्धारित 10 करोड़ रुपये में से 2 करोड़ रुपये मिलेंगे।


मुंबई :  शिंदे सरकार ने जहां अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए वक्फ बोर्ड को 2 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। वहीं सरकार के इस फैसले का विश्व हिंदू परिषद  ने कड़ा विरोध जाहिर किया है।

मामले पर मिली जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक विकास विभाग के एक सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक वक्फ बोर्ड को इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अल्पसंख्यक कल्याण के लिए निर्धारित 10 करोड़ रुपये में से 2 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इस बाबत बीते 10 जून को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से परिपत्र जारी किया गया था। यह परिपत्र महाराष्ट्र सरकार में उप सचिव मोइन तशलीदार की तरफ से जारी हुआ। इधर फैसले ले खफा विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि सरकार ने 10 करोड़ की घोषणा ही नहीं की, बल्कि तत्काल 10 में से 2 करोड़ रुपए आवंटित भी कर दिए।

Read More अल्पसंख्यक वोटों के सहारे जीती उद्धव की पार्टी –  देवेंद्र फड़णवीस
वहीं VHP के महाराष्ट्र गोवा के क्षेत्र प्रमुख गोविंद शेंडे ने मामले पर नाराजगी की और कहा कि वक्फ बोर्ड की दोनों जेब ही जब पैसों से भरी हुई है। ऐसे में उन्हें 10 करोड़ रुपये देना गैर संगत है। महाराष्ट्र सरकार इस पर अपनी मंशा साफ करें कि, किस तुष्टिकरण की नीति के तहत यह कार्य हुआ है?

VHP की मानें तो अगर शिंदे सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो महायुति दलों को अब स्थानीय निकायों और महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों में हिंदुओं के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।” मामले पर VHP ने आगे यह कहा कि, वह राज्यपाल से मिलकर जल्द ही अपनी भूमिका इस विषय पर साफ करेगी। इतना ही नही VHP ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से भी कहा है कि, अब जब अमरनाथ की यात्रा शुरू होने को है । ऐसे में सरकार सुनिश्चित करें कि भक्तों पर किसी भी तरह का आतंकवादी हमला न हो।

मामले पर इंटरनेशनल सूफी कारवां के प्रमुख और  मुंबई के इस्लामिक विद्वान मुफ्ती मंजूर जियाई ने कहा कि, “हमें खुशी है कि शिंदे सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु आवंटित धन का 20% वक्फ बोर्ड को देने की मंजूरी दे दी है। इस धन का इस्तेमाल समुदाय की बेहतरी में होगा। इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाए, क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले ही इस उद्देश्य के लिए सरकार द्वारा धन निर्धारिण हो गया था।”

जानकारी दें कि, मौजूदा आवंटन साल 2007 में गठित वक्फ पर संयुक्त संसदीय समिति का ही नतीजा है। समिति ने तब महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के कामकाज और उसकी संपत्तियों का निरीक्षण किया था । इस दौरे के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने बोर्ड को अनुदान देने का वादा किया, जिसके बाद अब यह बजट आवंटन किया गया है।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी