25 हजार से कम में Samsung का बड़ा धमाका! 6000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Galaxy M47 5G

25 हजार से कम में Samsung का बड़ा धमाका! 6000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Galaxy M47 5G

Samsung Galaxy M47 5G Launch: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। दमदार बैटरी, लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और कई AI फीचर्स के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन 25 हजार रुपये तक के सेगमेंट में Vivo, OPPO और Redmi जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 बड़े Android OS अपग्रेड देने का वादा कर रही है। यह फोन Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 710 GPU दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग का बेहतर अनुभव देने का दावा करता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और इसमें Quick Share, AI Voice Transcription, Tap & Pay, Bypass Charging और 4x Scratch Resistance जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बेहतर बैकअप देने में सक्षम है।

Read More आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा

Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती कीमत कूपन ऑफर के बाद 22,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 4 जुलाई से शुरू होगी, जो Amazon Prime Day सेल के साथ उपलब्ध रहेगी। स्मार्टफोन Rogue Red और Blaze Blue कलर ऑप्शन में आएगा। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला vivo T5x 5G, OPPO K14 5G और REDMI Note 15 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।

Read More ₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस

Tags:

Latest News

125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार   125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार  
विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर
5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल