Poco M8x 5G: भारत में जल्द लॉन्च होगा पोको का नया 5G फोन, सामने आया डिजाइन; कीमत भी हुई लीक

Poco M8x 5G: भारत में जल्द लॉन्च होगा पोको का नया 5G फोन, सामने आया डिजाइन; कीमत भी हुई लीक

Poco M8x 5G: Poco भारतीय बाजार में अपनी M-Series का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने Poco M8x 5G को टीज करना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव की गई है, जहां फोन के डिजाइन की पहली झलक देखने को मिली है। कंपनी ने अभी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स में इसकी संभावित कीमत करीब 24,999 रुपये बताई जा रही है।

Poco M8x 5G का डिजाइन हुआ रिवील
माइक्रोसाइट पर जारी टीजर के मुताबिक, Poco M8x 5G में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। फोन का बैक टेक्सचर्ड फिनिश के साथ नजर आ रहा है, जबकि ऊपर बाईं तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। फोन के टीजर में ग्रीन कलर दिखाई दे रहा है। इसके फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल के आसपास गोल्डन फिनिश दी गई है, जिससे फोन का लुक थोड़ा प्रीमियम नजर आता है। कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया जा सकता है। वहीं, नीचे की तरफ Poco की ब्रांडिंग और दाईं ओर पावर बटन व वॉल्यूम रॉकर दिखाई दे रहे हैं।

Flipkart पर होगी बिक्री
Poco ने पुष्टि कर दी है कि M8x 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। हालांकि, अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि फोन को भारत में किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। कंपनी आने वाले दिनों में इन फीचर्स का खुलासा कर सकती है।

Read More आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा

Poco M8 Power के बाद M8x 5G की एंट्री
Poco M8x 5G की एंट्री ऐसे समय पर होने जा रही है, जब कंपनी ने हाल ही में Poco M8 Power को भारतीय बाजार में पेश किया है। M8x 5G को उसी M-Series का अगला मॉडल माना जा रहा है।

Read More ₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस

Poco M8 Power में मिलते हैं ये फीचर्स
तुलना के लिए Poco M8 Power में 6.83 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट, 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Poco M8 Power की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये बताई गई है। ऐसे में M8x 5G की संभावित कीमत भी इसी सेगमेंट के आसपास रहने की उम्मीद की जा रही है।

कब लॉन्च होगा Poco M8x 5G?
फिलहाल, Poco ने लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। कंपनी की माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही लॉन्च डेट और फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आएगी। 

ध्यान दें: Poco M8x 5G की कीमत और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां अभी रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित हैं। आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च के समय अलग हो सकती है।

Tags:

Latest News

सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या