दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा OnePlus 16, मिल सकता है 9000mAh की बैटरी और 200MP का कैमरा

दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा OnePlus 16, मिल सकता है 9000mAh की बैटरी और 200MP का कैमरा

नई दिल्ली। OnePlus 15 के बाद अब कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है। वनप्लस के इस फोन में कंपनी कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च हो सकता है। वनप्लस के इस फोन के हार्डवेयर को लेकर काफी जानकारी ऑनलाइन सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन हाई-रेजोल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा, अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट फ्लैट स्क्रीन और बड़ी ग्लेशियर बैटरी के साथ एंट्री कर सकता है। यहां हम आपको OnePlus 16 को लेकर अब तक सामने आई डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

OnePlus 16 कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले की संभावित डिटेल्स
OnePlus 16 स्मार्टफोन को लेकर गैजेट्स360 ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इस फोन में 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप-स्टायल टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। यह जानकारी चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने अपने Weibo पोस्ट के जरिए दी है। इस सेंसर के बारे में बताया जा रहा है कि यह वनप्लस 15 स्मार्टफोन से कुछ बड़ा होगा। यह इमेज सेंसर करीब 1/1.x-इंच की रेंज वाला हो सकता है, जो जूम क्वालिटी और लाइट कैप्चर के मामले में काफी इंप्रूव के साथ आएगा।

वनप्लस 16 स्मार्टफोन के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फोन का कैमरा सेटअप Oppo Find N6 वाला हो सकता है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर और 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन में 2 मेगापिक्सल मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी मिलेगा, जो कलर एक्यूरेसी और इमेज क्वालिटी इंप्रूवमेंट करेगा।

Read More WhatsApp Scam Alert: अनजान नंबर का मैसेज आते ही मिलेगा ठगी का संकेत, ऐसे काम करेगा नया फीचर

डिस्प्ले, बैटरी और अन्य डिटेल्स
इसके साथ ही OnePlus 16 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 200Hz तक हो सकता है। वनप्लस के लेटेस्ट फ्लगैशिप स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। यानी अगर ऐसा होता है तो यह इस फोन को मिलने वाला एक और बड़ा अपग्रेड हो सकता है।

Read More Vivo V80 Launch: ₹62,999 से शुरू, 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन

OnePlus 16 के बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो Weibo पर एक दूसरे टिपस्टर Old Chen Air ने दावा किया है कि इस फोन में 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वनप्लस 15 में कंपनी ने 7300mAh की बैटरी थी। OnePlus 16 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। ऐसे में कंपनी ने Qualcomm के अपकमिंग फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारेगी। वनप्लस के इस फोन के बारे में फिलहाल कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार