हर किसी को पता नहीं होती WhatsApp की ये 7 जबरदस्त ट्रिक्स! आखिरी वाली तो सबसे धांसू

हर किसी को पता नहीं होती WhatsApp की ये 7 जबरदस्त ट्रिक्स! आखिरी वाली तो सबसे धांसू

हर किसी को पता नहीं होती WhatsApp की ये 7 जबरदस्त ट्रिक्स! आखिरी वाली तो सबसे धांसू

Whatsapp Tricks: चैटिंग से लेकर फोटो-वीडियो भेजने, कॉलिंग, स्टोरी शेयर करने और फाइल्स ट्रांसफर तक, यह ऐप लगभग हर जगह इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp में कुछ ऐसे छुपे हुए फीचर्स भी हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते?

Whatsapp Tricks: आज के समय में WhatsApp हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. चैटिंग से लेकर फोटो-वीडियो भेजने, कॉलिंग, स्टोरी शेयर करने और फाइल्स ट्रांसफर तक, यह ऐप लगभग हर जगह इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp में कुछ ऐसे छुपे हुए फीचर्स भी हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते? अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने दोस्तों के बीच स्मार्ट यूज़र के तौर पर पहचान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं WhatsApp की वो 8 शानदार ट्रिक्स जो हर किसी को नहीं पता होती और आखिरी वाली तो वाकई सबसे धांसू है.

किसी को बिना चैट खोले भेजें मैसेज
अगर आप बिना चैट खोले किसी को मैसेज भेजना चाहते हैं, तो आप “Click to Chat” फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए ब्राउज़र में टाइप करें https://wa.me/91XXXXXXXXXX (जहां X की जगह मोबाइल नंबर डालें). इससे सीधा चैट खुल जाएगा.

खुद को मैसेज भेजें
कभी-कभी हमें खुद को कुछ नोट्स भेजने होते हैं या जरूरी बातें सेव करनी होती हैं. इसके लिए ‘Message Yourself’ फीचर का इस्तेमाल करें. WhatsApp में New Chat में जाएं और सबसे ऊपर दिख रहे अपने नाम पर टैप करके खुद को मैसेज भेजें.

Read More 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा Realme P4s 5G, 26 अगस्त को होगा लॉन्च

किसी खास मैसेज को पिन करें
अगर कोई जरूरी मैसेज है जिसे आप बार-बार ढूंढना नहीं चाहते, तो उस मैसेज को लॉन्ग प्रेस करें और "Star" का विकल्प चुनें. बाद में स्टार किए गए मैसेज ‘Starred Messages’ सेक्शन में मिल जाएंगे.

Read More Lava Virat V1 Pro 5G: देसी कंपनी का नया दांव, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन के साथ आज होगा लॉन्च

किसी चैट को चुपचाप म्यूट करें
अगर कोई ग्रुप या पर्सनल चैट बहुत डिस्टर्ब करता है लेकिन उसे ब्लॉक नहीं करना चाहते, तो उसे म्यूट कर सकते हैं. चैट को होल्ड करें और ऊपर म्यूट आइकन पर टैप करें. आप 8 घंटे, 1 हफ्ता या हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं.

WhatsApp पर लॉक लगाएं
अब WhatsApp को लॉक करना बेहद आसान हो गया है. Settings > Privacy > Fingerprint Lock में जाकर आप फिंगरप्रिंट लॉक इनेबल कर सकते हैं. इससे आपकी चैट पूरी तरह से प्राइवेट रहती है. इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि भेजी गई फोटो की क्वालिटी बिल्कुल वैसी ही बनी रहे तो उसे डाक्यूमेंट्स के रूप में भेजें. शेयर करते समय “Document” ऑप्शन चुनें और फिर फोटो फाइल सेलेक्ट करें.

किसी एक मैसेज का खास जवाब दें
अगर ग्रुप में कोई खास मैसेज आया है और आप सिर्फ उसी का जवाब देना चाहते हैं तो उस मैसेज पर स्वाइप करके रिप्लाई करें. इससे बात क्लियर रहती है. अपनी प्रोफाइल पिक और स्टेटस कुछ लोगों से छुपाएं (सबसे धांसू ट्रिक!)

WhatsApp में अब आप तय कर सकते हैं कि कौन आपकी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस या लास्ट सीन देख सकता है. Settings > Privacy > Profile Photo/Status/Last Seen में जाकर “My Contacts Except…” चुनें और उन लोगों को छांट लें जिनसे आप अपनी डिटेल्स छुपाना चाहते हैं. यह फीचर बहुत काम का है, खासकर जब आप सबको सब कुछ नहीं दिखाना चाहते.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे