सिर्फ 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ दो डिस्प्ले वाला 5G फोन, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस

सिर्फ 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ दो डिस्प्ले वाला 5G फोन, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस

नई दिल्ली। लावा ने भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Blaze Duo 3 के नाम से पेश किया है। यह नया मिड-रेंज स्मार्टफोन डुअल-स्क्रीन यानी दो डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में कुछ शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं जो इस सेगमेंट के डिवाइस में नहीं मिलते। चलिए पहले डिवाइस के सभी फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

Lava Blaze Duo 3 के स्पेसिफिकेशन्स
Lava के इस फोन में आपको 6.67-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1.6-इंच का AMOLED रियर डिस्प्ले भी मिल रहा है। इस दूसरी स्क्रीन से यूजर्स मेन स्क्रीन ऑन किए बिना नोटिफिकेशन एक्सेस कर पाएंगे। इसी स्क्रीन से आप म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल भी कर सकेंगे और सेल्फी का प्रीव्यू देखने और कस्टम एनिमेशन भी सेट कर सकेंगे।

इस स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 7060 चिपसेट भी मिल रहा है जो 2.6GHz पर क्लॉक किया गया है। साथ ही लावा के इस फोन में 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Read More Smart Gadgets Privacy Risk: घर का Smart TV, Camera और Robot Vacuum बन सकता है जासूसी का रास्ता? जानें कैसे बचाएं अपनी Privacy

Lava Blaze Duo 3 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP AI-बेक्ड रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में एक 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। इतना ही नहीं सेकेंडरी रियर डिस्प्ले को प्राइमरी कैमरे से ली गई सेल्फी के लिए व्यूफाइंडर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Read More Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन

Lava Blaze Duo 3 की कीमत
कीमत की बात करें तो Lava Blaze Duo 3 की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दो कलर इंपीरियल ब्लू और मूनलाइट ब्लैक में पेश किया गया है और इसे Amazon से खरीदा जा सकता है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार