BSNL Offer: सिर्फ 399 रुपए में 3300GB डेटा दे रही ये कंपनी, 60Mbps की मिलेगी स्पीड

BSNL Offer: सिर्फ 399 रुपए में 3300GB डेटा दे रही ये कंपनी, 60Mbps की मिलेगी स्पीड

BSNL Broadband Offer: घर पर नया Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर कौन सी कंपनी कम कीमत में बढ़िया बेनिफिट्स ऑफर कर रही है? BSNL ने 60Mbps Plan की कीमत में कटौती कर दी है, कंपनी ने X पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. न केवल प्लान की कीमत कम की गई है बल्कि कंपनी ने ये भी बताया है कि ग्राहकों को पहले महीने फ्री सर्विस मिलेगी, आइए आपको बीएसएनएल के इस नए ऑफर की विस्तार से जानकारी देते हैं.

BSNL Offer Details
X पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, ग्राहकों को तीन महीने तक हर महीने 100 रुपए की छूट मिलेगी, इसके अलावा पहले महीने की सर्विस भी मुफ्त दी जाएगी. यही नहीं, 399 रुपए वाले प्लान के साथ कंपनी की तरफ से आप लोगों को 3300GB हाई स्पीड इंटरनेट का भी फायदा मिलेगा. BSNL Fibre Basic Plan की कीमत प्रति माह 499 रुपए है लेकिन अभी बीएसएनएल ऑफर के तहत ये प्लान आप लोगों को 399 रुपए प्रति माह में मिलेगा.

इस प्लान के साथ 60Mbps की स्पीड मिलेगी, लेकिन डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम होकर 4Mbps कर दी जाएगी. डेटा के अलावा इस प्लान के साथ फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी दिया जाता है जिसके जरिए आप अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट उठा पाएंगे. गौर करने वाली बात यह है कि लैंडलाइन आपको खुद खरीदना होगा. Reliance Jio के पास भी 399 रुपए वाला प्लान उपलब्ध है, लेकिन जियो का ये प्लान 30Mbps की स्पीड ऑफर करता है. इस प्लान के साथ भी 3300GB डेटा, कॉलिंग बेनिफिट मिलता है.

Read More Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत

BSNL Plan: कहां से खरीदें?
इस BSNL Plan को आप लोग कंपनी की ऑफिशियल साइट या फिर कंपनी के BSNL SelfCare App से भी खरीद सकते हैं. ये ऑफर कब तक के लिए है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है इसलिए ऑफर खत्म होने से पहले आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं.

Read More Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार